---Advertisement---

कल का मौसम 25 Feb 2025: UP-Bihar में धूप, तो Delhi-Haryana में धुंध की दस्तक बढ़ाएगी परेशानी! जानें MP-Rajasthan में कैसा रहेगा वेदर

कल का मौसम 25 Feb 2025: मौसम विभाग ने आगामी कल दिल्ली-हरियाणा में कई इलाकों में धुंध, तो यूपी-बिहार में धूप का कहर जारी रहने के आसार जताए हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा के कई ऐसे हिस्से भी हैं जहां काले बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी मौसम की स्थिति बदली नजर आ सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 24, 2025 6:12 अपराह्न

कल का मौसम 25 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 Feb 2025: फरवरी के सर्द मौसम में चिलचिलाती धूप। दरअसल, फरवरी में भी चिलचिलाती धूप ने गेंहू और सरसो की फसल को प्रभावित किया है। यही वजह है कि यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों के किसान ओस की बूंदों का इंतजार कर रहे हैं। उनके मन में ये सवाल है कि क्या कल यानी 25 फरवरी को मौसम का रुख बदलेगा? तो आइए हम आपको कल का मौसम 24 Feb 2025 से जुड़े रिपोर्ट सांझा करते हुए IMD के पूर्वानुमान के बारे में बताते हैं।

UP-Bihar में कैसा रहेगा कल का मौसम 25 Feb 2025?

यूपी के पूर्वी छोर यानी गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर जैसे इलाके में आज फिर धूप खिलने की पूरी संभावना है। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर समेत कुछ जिलों में सुबह हल्की धुंध नजर आ सकती है गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ में भी सुबह हल्की धुंध के बाद धूप खिलने की प्रबल संभावना है।

बिहार में भी पटना, औरंगाबाद, नालंदा, भोजपुर, लखीसराय और शेखपुरा में सुबह की धूप खिलने की संभावना है। वहीं शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल और पूर्णिया जैसे जिलों में हल्की धुंध के बाद धूप खिलती नजर आ सकती है। यूपी-बिहार से इतर उत्तराखंड के बद्रीनाथ, देहरादून, चंपावत और बागेश्वर जैसे इलाकों में सुबद काले बादल छाए नजर आ सकते हैं। वहीं हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश समेत अन्य मैदानी इलाकों में धूप खिलने के पूरे आसार हैं।

Delhi-Haryana में धुंध की दस्तर बढ़ाएगी परेशानी!

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हरियाणा में 25 फरवरी को धुंध की दस्तक परेशानी बढ़ा सकती है। दिल्ली में पालम, पीतमपुरा, अक्षरधाम, चांदनी चौक, आनंद विहार, सफदरगंज, लोधी रोड समेत कई इलाकों में सुबह धुंध नजर आ सकती हैं। साँस की बिमारी से जूझ रहे लोगों को ऐसी स्थिति में सतर्कता अपनाने की जरूरत है। दिल्ली से इतर हरियाणा के कुरुक्षेत्र, महेन्द्रगढ़, रोहतक, करनाल आदि जैसे इलाकों में भी धुंध छाने की आशंका है। वहीं चंडीगढ़ में हल्की बारिश मौसम का रुख बदल सकती है।

MP-Rajasthan में कैसा रहेगा कल का मौसम 25 Feb 2025?

धुंध का आलम दिल्ली से इतर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, चित्रकूट, ग्वालियर संभाग, दबरा, दामोह में भी नजर आएगा। वहीं कल्याणपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो और खरगोन जैसे जिलों में धूप खिलने की संभावना है। राजस्थान की बात करें तो भरतपुर, चुरू, डुंगरपुर, गंगापुर और हनुमानगढ़ में काले बादल छाए नजर आ सकते हैं। वहीं जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू, जौसलमेर और उदयपुर जैसे जिलों में हल्की धूप खिलने की पूरी संभावना है।

रांची, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

रांची, पटना, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची1327
लखनऊ1429
पटना1828
जयपुर1830
दिल्ली1228
मुंबई2136
कोलकाता1830
चेन्नई2332

नोट उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026