---Advertisement---

कल का मौसम 25 July 2025: चिपचिपी गर्मी से मिलेगी राहत! UP से दिल्ली, उत्तराखंड तक गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, जानें राजस्थान, हरियाणा का हाल

कल का मौसम 25 July 2025: मौसम विभाग की ओर से आगामी कल पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 24, 2025 5:45 अपराह्न

कल का मौसम 25 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 July 2025: मौसम लगातार करवटें बदल रहा है और भारी बारिश के बाद चिपचिपी गर्मी का एहसास भी लोगों को हुआ है। पूर्वांचल में भीषण गर्मी से पेरशान लोगों के लिए मौसम विभाग खुशखबरी लेकर आया है। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी के पश्चिमी हिस्सों के साथ पूर्वी यूपी में भी बौछारें पड़ सकती हैं। इससे इतर दिल्ली और उत्तराखंड में भी कल का मौसम 25 July 2025 सुहाना नजर आएगा। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली के कुछ और हरियाणा में कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत समेत अन्य कुछ इलाकों में बौछारें मौसम ठंडा कर सकती हैं। वहीं राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है।

UP से दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा तक गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

चिपचिपी गर्मी की मार झेल रहे पूर्वांचलवासियों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी कल यानी 25 जुलाई को कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, बलिया आदि जैसे जनपदों में बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो अक्षरधाम, साकेत, आनंद बिहार, चांदनी चौक, सफदरगंज समेत अन्य की इलाकों में 25 जुलाई को बारिश हो सकती है।

दिल्ली से सटे हरियाणा में भी कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, उकलाना, जींद समेत अन्य तमाम इलाकों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। हरियाणा से इतर उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत अन्य तमाम पहाड़ी इलाके आगामी कल बारिश की चपेट में नजर आ सकते हैं। इस दौरान भूस्खलन की आशंका भी है।

राजस्थान और MP में कैसा रहेगा कल का मौसम 25 July 2025?

राजस्थान में अगले दो दिनों तक उमस का भीषण दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कोटा से जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, बांरा, टोंक समेत अन्य कई इलाकों में लोग गर्मी से परेशान नजर आ सकते हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बुंदेलखंड इलाके दतिया, दामोह आदि में भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आ सकते हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा समेत अन्य तमाम जनपदों में काले बादल का साया तापमान प्रभावित कर सकता है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मुंबई, पटना और लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

पटना, मुंबई और लखनऊ समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना29°C37°C
रांची29°C33°C
लखनऊ28°C35°C
मुंबई23°C30°C
दिल्ली25°C32°C
कोलकाता24°C29°C
चेन्नई27°C34°C
देहरादून25°C34°C
भोपाल24°C28°C
जयपुर26°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 19, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026

 Punjab News

मार्च 19, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026

Rashifal 20 March 2026

मार्च 19, 2026

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026