---Advertisement---

कल का मौसम 29 July 2025: रांची से देहरादून तक अलर्ट! UP, उत्तराखंड में आसमानी आफत, तो दिल्ली में बादलों का डेरा! जानें MP, हरियाणा में वेदर का हाल

कल का मौसम 29 July 2025: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी से उत्तराखंड तक मानसूनी बारिश का दौर देखा जा सकता है। इससे इतर बिहार, झारखंड और उत्तर पूर्व के तमाम राज्यों में भी बारिश लोगों के समक्ष नई चुनौतियां पैदा करेगी। दिल्ली और हरियाणा में काले बादलों का डेरा लोगों के लिए राहत भरा क्षण लेकर आ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 28, 2025 5:54 अपराह्न

कल का मौसम 29 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 July 2025: मानसून का रौद्र रूप अब खुलकर सामने आया है। पूर्वांचल के साथ बिहार, झारखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही है भारी बारिश इसका जीता जागता उदाहरण है। इसका असर ये है कि बिहार के 30 फीसदी से ज्यादा इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं। वहीं झारखंड में भी भारी बारिश के कारण व्यवसाय बुरी तरह के प्रभावित है। इसी बीच IMD की ओर से कल का मौसम 29 July 2025 को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किए गए हैं।

इसके तहक आगामी कल रांची से लेकर देहरादून, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत अन्य कई शहरों में बारिश को लेकर अलर्ट है। इससे इतर राज्यावार बात करें तो 29 जुलाई को यूपी के पूर्वांचल के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं दिल्ली में काले बादलों का साया हल्की बूंदाबांदी का कारण बन सकता है। मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।

UP, उत्तराखंड में आसमानी आफत, तो दिल्ली, हरियाणा में बादलों का डेरा!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आगामी कल फिर एक बार भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया समेत अन्य कई इलाकों में लोग बारिश में भीग सकते हैं। यूपी से इतर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश लोगों के लिए चुनौती बन सकती है। इस दौरान भूस्खलन की आशंका तेज है।

राजधानी दिल्ली में काले बादलों का साया नजर आ सकता है जिस दौरान हल्की बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं हरियाणा में भी कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे जनपदों में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

राजस्थान, MP में कैसा रहेगा कल का मौसम 29 July 2025?

राजस्थान के कई जिलों में आगामी कल बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 29 जुलाई को बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी, जोधपुर, कोटा, बांरा समेत अन्य कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे इतर मध्य प्रदेश की बात करें तो राजधानी भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, दतिया, दामोह, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर समेत अन्य कई इलाकों में काले बादल तापमान गिरने का कारण बन सकते हैं। इस दौरान हल्की बूंदा-बांदी लोगों की चुनौतियां बढ़ा सकती है।

देहरादून, रांची और लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

रांची, लखनऊ और देहरादून समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची23°C27°C
लखनऊ26°C32°C
देहरादून29°C33°C
दिल्ली24°C30°C
मुंबई26°C31°C
कोलकाता25°C30°C
चेन्नई28°C36°C
मनाली18°C25°C
पटना26°C31°C
भोपाल24°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026