---Advertisement---

कल का मौसम 31 Dec 2024: साल के अंतिम दिन Uttarakhand, Himachal में बर्फबारी! Delhi में कोहरा, तो UP-Bihar में शीत लहर का कहर; चेक करें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 31 Dec 2024: वर्ष 2025 की शुरुआत होने वाली है और न्यू इयर का जश्न मनाने पर्यटक उत्तराखंड से लेकर हिमाचल व कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे हैं। पर्यटकों या आम लोगों के में वेदर को लेकर एक सामान्य सा प्रश्न आता ही होगा कि कल का मौसम 31 Dec 2024 कैसा रहेगा?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2024 6:53 अपराह्न

कल का मौसम 31 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 31 Dec 2024: वर्ष 2025 की शुरुआत होने वाली है और न्यू इयर का जश्न मनाने पर्यटक उत्तराखंड से लेकर हिमाचल व कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे हैं। पर्यटकों या आम लोगों के में वेदर को लेकर एक सामान्य सा प्रश्न आता ही होगा कि कल का मौसम 31 Dec 2024 कैसा रहेगा? इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की जाएगा और आपको बताएंगे कि साल के अंतिम दिन यानी 31 December को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा। कहां बर्फबारी होगी और कहां कोहरा व शीत लहर का कहर नजर आएगा? तो चलिए हम IMD रिपोर्ट के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कल का मौसम 31 Dec 2024 से जुड़े आसार बताते हैं।

साल के अंतिम दिन Uttarakhand और Himachal Pradesh में बर्फबारी!

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के जिन इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है उनमें गंगोत्री, उत्तरकाशी, मुक्तेश्वर, रानीखेत और रुद्रप्रयाग जैसे इलाके हैं। वहीं हिमाचल के कांगड़ा, लाहौल स्पीति, सुंदरनगर, उना और शिमला समेत कुछ हिस्से शामिल हैं।

UP-Bihar में कैसा रहेगा कल का मौसम 31 Dec 2024?

उत्तर प्रदेश के साथ बिहार के कई इलाकों में मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। 31 दिसंबर को यूपी के पूर्वी इलाके गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, संतकबीरनगर समेत कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। जबकि पश्चिमी यूपी में शीत लहर का कहर देखने को मिल सकता है। इसमें संभल, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ जैसे स्थान शामिल हैं। वहीं बिहार के सीमांचल इलाके में शीत लहर नजर आने की संभावना, तो पश्चिमी और पूर्वी चंपारण के विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं।

Delhi में कैसा रहेगा कल का मौसम 31 Dec 2024?

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 31 दिसंबर को भीषण कोहरा नजर आ सकता है। आईएमडी ने कोहरे की संभावना को देखते हुए चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कल सफदरगंज, पालम, पीतमपुरा, लोधी रोड, जनपथ, राजघाट, नजफगढ़ व अक्षरधाम समेत कई इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Rajasthan, Haryana में मौसम का हाल!

राजस्थान की बात करें तो 31 दिसंबर को माउंट आबू और अजमेर में एक बार फिर बूंदा-बांदी के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं चित्तौड़गढ़, चुरू, धौलपुर, फतेहपुर, गंगापुर सिटी समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर, टोंक समेत कई जिलों में कोहरा नजर आ सकता है।

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, एलानाबाद, हिसार समेत कई इलाकों में शीत लहर का कहर जारी रह सकता है। जबकि चंडीगढ़, झज्जर, नरवाना, सोनीपत आदि स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है।

Manali, Srinagar, Dehradun समेत इन शहरों मे न्यूनतम व अधिकतम तापमान का आंकड़ा

मनाली, श्रीनगर, देहरादून, चेन्नई, मुंबई समेत देश के कुछ प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
मनाली-2°C15°C
श्रीनगर-2°C6°C
देहरादून8°C21°C
चेन्नई24°C31°C
दिल्ली8°C15°C
मुंबई19°C34°C
बेंगलुरु18°C28°C
पटना12°C23°C
लखनऊ10°C22°C
रांची11°C24°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026