---Advertisement---

कल का मौसम 7 Jan 2025: Delhi में घने कोहरा का अलर्ट! UP-Bihar में शीतलहर, तो Uttarakhand में बर्फबारी बढ़ाएगी कंपकपी; जानें MP-Haryana की वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 7 Jan 2025: बर्फबारी, शीतलहर, बूंदा-बांदी, ठिठुरन व कंपकपी का सामना कर रहे भारतवर्ष में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का रौद्र रूप नजर आया। कहीं किसानों के चेहरे पर खुशी झलकी, तो कहीं पर्यटक खुशी से झूम उठे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2025 6:37 अपराह्न

कल का मौसम 7 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 Jan 2025: बर्फबारी, शीतलहर, बूंदा-बांदी, ठिठुरन व कंपकपी का सामना कर रहे भारतवर्ष में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का रौद्र रूप नजर आया। कहीं किसानों के चेहरे पर खुशी झलकी, तो कहीं पर्यटक खुशी से झूम उठे। इन सबसे इतर एक बार फिर लोगों के मन में कल का मौसम 7 Jan 2025 से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कल का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने इस सवाल का जवाब पूर्वानुमान रिपोर्ट के तहत दिया है। IMD रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में 7 जनवरी को घना कोहरा, तो यूपीबिहार में शीतलहर का कहर रहेगा। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी कंपकपी बढ़ाएगी। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में तापमान गिरावट दर्ज किए जाने से गलन बढ़ने की संभावना है।

UP-Bihar में शीतलहर, तो Uttarakhand में बर्फबारी बढ़ाएगी कंपकपी!

यूपी-बिहार के विभिन्न हिस्सों में बीते दिन शर्दी का सितम देखने को मिला है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कल यानी 7 जनवरी को भी यूपी के पूर्वी इलाके में शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। इस दौरान गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर समेत अन्य कई जिलों में कंपकपी बढ़ेगी। बिहार में भी पटना से लेकर जहानाबाद, सारण, गोपालगंज, बेतिया, मधेपुरा समेत कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी रह सकता है।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में 7 जनवरी को यूपी-बिहार से इतर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, गंगोत्री, नैनीताल, तपोवन व यमुनोत्री समेत कई जिलों में बर्फबारी के कारण तापमान प्रभावित होगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल और स्पीति समेत कुछ इलाकों में बर्फबारी कंपकपी बढ़ा सकती है।

Delhi में कैसा रहेगा कल का मौसम 7 Jan 2025?

राजधानी दिल्ली में 7 जनवरी को न्यूनतम 8 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया जा सकता है। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि Delhi के अलग-अलग हिस्सों में आगामी कल घना कोहरा नजर आएगा। राजधानी के जिल इलाकों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है उनमें सफदरगंज, लोधी रोड, नजफगढ़, पालम, पीतमपुरा, अक्षरधाम व राजघाट समेत कई इलाके हैं।

MP-Haryana में कैसा रहेगा कल का मौसम 7Jan 2025?

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल कोहरा और धुंध के साथ गलन महसूस किया जा सकता है। इसमें भोपाल, इंदौर, डबरा, दामोह, ग्वालियर, दतिया ऐसे इलाके हैं जहां कोहरा नजर आएगा। वहीं कल्याणपुर, नीमच, सागर, रीवा, सतना आदि जिलों में धुंध के साथ गलन महसूस किया जा सकता है।

राजस्थान के माउंट आबू, अजमेर, मंडावरी और नवलगढ़ समेत कुछ इलाकों में शीतलहर नजर आ सकता है। जबकि कोटा, जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, चुरू, जालोर आदि जिलों में देर दोपहर तक धूप खिलने की संभावना है। हरियाणा के ऐलानाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जगदीशपुर, कैथल आदि इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। जबकि अंबाला, करनाल, रेवाड़ी, सिरसा और रोहतक समेत कई इलाकों में देर दोपहर तक साफ हो जाने की संभावना है।

Shimla, Srinagar समेत कई प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

श्रीनगर, शिमला, लाहौल एंड स्पीति समेत देश के इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
श्रीनगर-3°C5°C
शिमला2°C18°C
लाहौल एंड स्पीति-7°C12°C
दिल्ली8°C19°C
चेन्नई21°C30°C
मुंबई17°C31°C
कोलकाता13°C25°C
पटना10°C22°C
रांची9°C25°C
लखनऊ8°C16°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026