---Advertisement---

Akhilesh Yadav ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इंकार, कहा- ‘हम नहीं पी सकते, जहर दे दोगे तो’

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे लेकिन इस दौरान कोई जिम्‍मेदार व्‍यक्ति मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी खुद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2023 3:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे लेकिन इस दौरान कोई जिम्‍मेदार व्‍यक्ति मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी खुद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर वहां गए। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल पहुंचे। लेकिन इस दौरान वह कुछ ऐसा बोल गए जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने पुलिस पर संदेह जताते हुए बड़ी बात कह दी है।

चाय पीने से इनकार करते हुए अखिलेश ने कही ये बात

दरअसल जब अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था लेकिन उन्हें आता देख कई पुलिस अफसर वहां पहुंच गए। उन्होंने अखिलेश यादव के लिए चाय मंगाने को कहा। इस पर अखिलेश यादव ने चाय पीने से किया इनकार करते हुए कहा, “हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।”

ये भी पढें: PM Modi की महत्वाकांक्षी Water Vison 2047 को साकार करेगी CM Shivraj Singh सरकार,भोपाल में हुआ 2 दिवसीय महामंथन

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के संचालक हैं और वह पुलिस के गिरफ्त में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मनीष पर समाजवादी पार्टी ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्‍पणी का आरोप है। इस मामले में लखनऊ हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। फिलहाल यह मामला गर्म है और चर्चा में है। इस बारे में सपा ने ट्विटर पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना , निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।”

ये भी पढें: MP Matru Vandana Yojana 2.0: MP के मामा का बहनों को बड़ा उपहार, दूसरी पुत्री के होने पर मिलेंगे अब 6 हजार 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026