---Advertisement---

LG Vs Delhi AAP:उपराज्यपाल पर पत्र लिखकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया तीखा हमला, पूछे कई सवाल

LG Vs Delhi AAP: दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच लंबे समय से सियासी जंग चल रही है। एलजी के बदलने के बाद भी ये सियासी घमासान बंद नहीं हुआ। डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एलजी वीके सक्‍सेना को पत्र लिखाकर उन पर सियासी हमला किया है। उपमुख्यमंत्री ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 15, 2023 5:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

LG Vs Delhi AAP: दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच लंबे समय से सियासी जंग चल रही है। एलजी के बदलने के बाद भी ये सियासी घमासान बंद नहीं हुआ। डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एलजी वीके सक्‍सेना को पत्र लिखाकर उन पर सियासी हमला किया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया LG से पूछे सवाल

दिल्ली के शिक्षामंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा कि,”कुछ अफसरों ने जान-बूझकर फाइलों को इस तरह घुमाया कि अक्‍टूबर-नवंबर में मोहल्‍ला क्लिनिक के डॉक्‍टर्स की सैलरी नहीं दी गई। सभी टेस्‍ट रोक दिए ताकि अगर सैलरी न मिलने के बावजूद डॉक्‍टर्स मरीज देखने आएं तो उनके टेस्‍ट न हो जाए। मोहल्‍ला क्लिनिक के बिजली के बिल भी रोक दिए गए। किराये के भवन में चलने वाले क्लिनिक्‍स का किराया नहीं जमा हुआ।”

Also Read: Rohit Sharma ने जड़ा शानदार छक्का, आसमान में टिकी रह गई गेंद, Video हुआ Viral

इसके साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल को घरेते हुए लिखा है कि, “अगर अधिकारियों से यह साजिश आपने कराई है तो यह बहुत दुर्भाग्‍यपूर्ण है।” इतना ही नहीं मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा करते हुए ये भी अपने पत्र में लिखा कि, “दबी जुबान में अधिकारियों ने कहा कि एलजी साहब की ओर से सख्‍त निर्देश थे कि एमसीडी चुनाव से पहले पेमेंट करने पर सस्‍पेंड कर दिए जाओगे।’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र

सिसोदिया ने एलजी को पत्र में कहा कि ‘चूंकि सर्विसेज आपके पास है इसलिए सभी अफसर आपसे डरते हैं। मनीष सिसोदिया के द्वारा लिखा गया लेटर अब सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस पत्र की फोटो खूब वायरल हो रही है।

Also Read: Makar Sankranti 2023 पर गुजरात की देशभर में पसंद की जानेवाली रेसिपी उंधियू को ऐसे मिनटों में बनाएं, रिश्तेदार भी हो जाएंगे फैन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026