---Advertisement---

Viral Video: अफ्रीकी बच्चों ने ‘Calm down’ गाने पर मचाई धूम, एक्स्प्रेशन और एनर्जी देख आप भी कह उठेंगे वाह

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की वीडियोस वायरल होती रहती है, जिसमें कई लोगों का बेहतरीन टैलेंट देखने और पहचाने का मौका मिलता है। हमारे देश और दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनके अंदर भरपूर टैलेंट भरा पड़ा है परंतु वह लोगो के आगे नहीं आ पाता हैं। ऐसे में सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 19, 2023 3:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की वीडियोस वायरल होती रहती है, जिसमें कई लोगों का बेहतरीन टैलेंट देखने और पहचाने का मौका मिलता है। हमारे देश और दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनके अंदर भरपूर टैलेंट भरा पड़ा है परंतु वह लोगो के आगे नहीं आ पाता हैं। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा विकल्प है जहां आप अपने हुनर को सभी तक पहुंचा सकते है। यह प्लेटफॉर्म सभी के लिए खुला हुआ है जिसके जरिए आप अपने हुनर को अलग-अलग देश और दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। इसी कड़ी में अफ्रीका के 3 बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें उनका बेहतरीन टैलेंट देखने को मिल रहा है।

3 अफ्रीकी बच्चों का कातिलाना डांस

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम है “काम डाउन”। यह जोशीला गाना आपने हर वीडियो के बैकग्राउंड में चलता हुआ सुना होगा। इसी कड़ी में इस गाने के ऊपर 3 अफ्रीकी बच्चों ने अपना एनर्जेटिक डांस दिखाया है। उनके हर स्टेप्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी काबिलियत तारीफ है। इस वीडियो में आप तीनों बच्चों को गाने की आकर्षक बीट पर नाचते हुए देख सकते हैं और उनके कातिलाना स्टेप्स को देखकर आप भी झूम जाएंगे। वीडियो में तीनों बच्चों के पीछे काफी दूर भी बहुत से बच्चे मौजूद है जो उसी गाने पर नाचते दिखाई दे रहे है।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चैंपियन कप्तान पर गर्लफ्रेंड ने बरसाए लात-घुसे, Video देख नहीं होगा आपको यकीन

कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर masakakidsafricana अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट्स masakakidsafricana ने कैप्शन में लिखा-सभी को शुभ गुरुवार, आपका दिन अच्छा रहे। इस वीडियो को 29.2 मिलियन बार देखा जा चूका है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग इस वीडियो के तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक यूजर ने लिखा, “इससे मुझे बहुत खुशी मिली.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मैंने इसे करीब 10 बार देखा है.” वहीं एक यूज़र ने लिखा- ये वीडियो Happy Thursday वाली फीलिंग दे रहा है।

Also Read: एकता कपूर को Bigg Boss 16 के घर में मिली नई हीरोइन, इस फिल्म के सीक्वल का किया ऐलान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026