---Advertisement---

Gold Rate Today: रॉकेट की तरह ऊंचाइयों को छू रहीं सोने की कीमतें, जानें कितने बढ़े भाव

Gold Rate Today: शादी का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। शादी वाले घरों में सोने-चांदी की खरीदारी तो होनी ही है। अगर आप भी इस शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज सोने और चांदी दोनों ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 27, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 27, 2023 3:24 अपराह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। शादी वाले घरों में सोने-चांदी की खरीदारी तो होनी ही है। अगर आप भी इस शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोने की कीमतों में 440 रुपए की बढ़त हुई है जिसके बाद सोने की कीमत 57930 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 100 रुपए का उछाल देखने को मिला जिसके बाद चांदी की कीमत 72600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

IBJA पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर IBJA के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पिछले कारोबारी दिन सुबह के समय सोने की कीमत 57138 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को भी ज्यों की त्यों रहीं। वहीं चांदी की कीमत सुबह के समय 67947 रुपए थीं जो शाम को कम होकर 67894 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57138
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52338
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42854

क्या है अब तक का ऑलटाइम हाई?

बता दें कि सोने ने कल एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक सोने का ऑलटाइम हाई 57490 रुपए रहा था। यह ऑलटाइम हाई 24 जनवरी 2023 को बना था। इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सोने ने आज नया रिकॉर्ड बनाया जो अब 57930 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7380 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। बता दें कि चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई538005793075000
मुंबई531005793072600
दिल्ली532505808072600
कोलकाता531005793072600
बंगलुरू531505798075000
हैदराबाद531005793075000
पुणे531005793072600
अहमदाबाद531505798072600
सूरत531505798072500
जयपुर532505808072600
लखनऊ532505808072600
पटना531505798072600
नागपुर531005793072600
चंडीगढ़532505808072600
भुवनेश्वर531005793075000
गुड़गांव532505808072600
गाजियाबाद532505808072600
नोएडा532505808072600

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026