---Advertisement---

Delhi सरकार ने अगर मान ली ये सलाह, तो दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा बड़ा झटका

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग ( डीईआरसी) ने विभाग को इस सब्सिडी को खफत आधारित करने का सुझाव दिया है। आयोग के सुझाव पर विभाग ने प्रस्ताव को तैयार करना शुरु भी कर दिया है। यदि ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो सिर्फ 10-15 फीसदी उपभोक्ताओं पर ही इसका असर पड़ेगा। अभी पिछले साल अक्टूबर से दिल्ली सरकार ने सब्सिडी मांगने पर देने की पंजाीकरण व्यवस्था लागू की थी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 3, 2023 1:58 अपराह्न | Updated: मार्च 3, 2023 9:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली सरकार को डीईआरसी ने एक सलाह दी है कि अब दिल्ली में खफत के आधार पर बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने पर विचार होना चाहिए। अब समय आ गया गया है कि अधिक खफत करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी से बाहर रखना चाहिए। आयोग ने विभाग को कहा है कि जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन लोड 3 किलोवाट तक के हैं उन्हें तत्काल सब्सिडी की सीमा से बाहर करें।

जानें क्या है वर्तमान व्यवस्था

 

आपको बता दें इस समय दिल्ली सरकार की तरफ से किसी भी लोड के कनेक्शन पर 200 यूनिट तक की खफत पर फ्री बिजली दी जा रही है। यदि उपभोक्ता 400 यूनिट तक की खफत कर रहा है तो बिल पर 50 फीसदी की अथवा 800 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। इसके बाद यदि 401 यूनिट या उससे अधिक की बिजली खफत करता है तो वह सब्सिडी सीमा से बाहर हो जाता है। यानि कहा जाए तो अभी केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को खफत आधारित सब्सिडी दे रही है। मौजूदा वित्तवर्ष 2022-23 में ही सरकार उपभोक्ताओं को बजट में 3250 करोड़ दे चुकी है। आपको बता दें इस समय दिल्ली के कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 58 के आस-पास है। जिसमें लगभग 11 लाख कॉमर्शियल तथा बाकी 47 लाख के लगभग घरेलु उपभोक्ता हैं।

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia के मंत्री पद से Resignation को लेकर खड़े हुए सवाल, जानें क्या है इसकी असल

जानें क्या होगा असर

 

आपको बता दें जैसा कि अभी दिल्ली सरकार लोगों को स्लॉट आधारित बिजली सब्सिडी दे रही है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग ( डीईआरसी) ने विभाग को इस सब्सिडी को खफत आधारित करने का सुझाव दिया है। आयोग के सुझाव पर विभाग ने प्रस्ताव को तैयार करना शुरु भी कर दिया है। यदि ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो सिर्फ 10-15 फीसदी उपभोक्ताओं पर ही इसका असर पड़ेगा। बता दें पिछले साल 1 अक्टूबर से दिल्ली सरकार ने व्यवस्था में थोड़ा सा बदलाव करके सब्सिडी को मांगने पर ही देने की शुरुआत की थी। इस कारण लगभग 40.28 लाख उपभोक्ताओं ने सब्सिडी के लिए पंजीकरण करा लिया है।

ये भी पढ़ें: AAP In MP Election 2023: इस दिन से  CM Mann संग MP के चुनावी रण में उतरेंगे CM Kejriwal, जानें कितने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026