---Advertisement---

Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल ने फिर किया मोदी पर प्रहार, कहा- पीएम करते हैं विदेशी जमीं से भारत का अपमान

Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल गांधी ने एक बार पीएम मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत का अपमान तो पीएम करते हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 5, 2023 10:51 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 5, 2023 3:37 अपराह्न

Rahul Gandhi on PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शानिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। गांधी ने कल यानी शनिवार को लंदन में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (Indian Journalists Association) के एक कार्यक्रम में बीजेपी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विदेश की धरती पर भारत का अपमान तो खुद पीएम नरेंद्र मोदी (Rahul Gandhi on PM Modi) करते हैं। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने पलटवार किया है।

पीएम मोदी ने किया भारतीय का अपमान

वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार विदेशी धरती पर यह बयान दिया है कि पिछले 60-70 सालों में भारत में कुछ नहीं किया गया है। पीएम ने यह कहकर भारतीय और उनके दादा- दादी का अपमान किया है। मोदी का यह कहना कि भारत ने एक दशक खो दिया है, यह हर भारतीय का अपमान है।

भारत जोड़ो यात्रा की बीजेपी यात्रा से तुलना

लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (Indian Journalists Association) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भारतीय जनता पार्टी की तीन दशक पुरानी रथ यात्रा से कर डाली। उन्होंने कहा कि दोनों यात्रा में एक अंतर है, जिसको समझने की जरूरत है। भाजपा ने जो यात्रा निकाली थी उसका केंद्र एक रथ था और रथ राजा का प्रतीक होता है। कांग्रेस ने जो यात्रा निकाली उसमें लोग खुद से जुट रहे थे। हमारा रथ लोगों को गले लगा रहा था। साथ ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कई दृष्टिकोण थे। यात्रा में बहुत अंडर करंट (Under Current) था।

सरकारी संस्था से हमारी लड़ाई

राहुल गांधी कार्यक्रम में भाजपा और आरएसएस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हराने की जरूरत है। बीजेपी और आरएसएस को हराने का लोगों ने भी ठान लिया है। गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार संस्था से है। इन दोनों ने जांच एजेंसी को अपने कब्जे में ले लिया है, जो बिल्कुल गलत है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल का लंदन में दिखा कूल लुक, 170 दिन बाद दाढ़ी कटवाकर पहुंचे कैम्ब्रिज

पीएम उम्मीदवार को लेकर बोले राहुल

इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से पीएम उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भी अपनी बात रखी। गांधी ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी में अभी किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को हराना है।

भाजपा को तोड़-मरोड़ पसंद (Rahul Gandhi on PM Modi)

कार्यक्रम के अंत में राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। भाजपा हमेशा से किसी भी चीज को तोड़-मरोड़ कर पेश करना पसंद करती है। भारत का लोकतंत्र खतरे में है।

कैम्ब्रिज में क्या बोले थे राहुल गांधी

गौर हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) के एक खास कार्यक्रम में पेगासस का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा उन्होंने भारत में विपक्षी नेताओं, पार्टियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की समस्याओं का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे फोन की जासूसी होती है। भारत में संस्थाएं सरकार के नियंत्रण में हैं। वहां विपक्षी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज होते हैं और यह दबाव विपक्षी दलों के नेताओं को लगातार झेलना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi At Cambridge: राहुल के कैम्ब्रिज भाषण की वो 5 बातें जो मोदी सत्ता को नहीं आई रास

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर पलटवार

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि कोई भी शख्स भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है क्योंकि डेमोक्रेसी हमारे खून में दौड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ ऐसे ग्रुप्स हैं जो देश की छवि जानबूझकर खऱाब कर रहे हैं। साथ ही वे दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026