---Advertisement---

President Murmu in Punjab: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, कड़ाह प्रसाद किया ग्रहण

President Murmu in Punjab: राष्ट्रति मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंची। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 9, 2023 10:27 अपराह्न | Updated: मार्च 10, 2023 8:39 पूर्वाह्न

President Murmu in Punjab
Follow Us
---Advertisement---

President Murmu in Punjab: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को पंजाब दौरे पर रहीं। गुरुवार को वे अमृतसर पहुंची, जहां पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। मान ने ट्वीट कर कहा कि- ‘देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का श्री अमृतसर साहिब आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। आज हम राष्ट्रपति को गुरु नगर में धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विरासत की झलक दिखाएंगे।’

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर पहुंचने के बाद मुर्मू ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मौजूद रहे। इसके बाद मुर्मू स्वर्ण मंदिर पहुंची और वहं मत्था टेका। स्वर्ण मंदिर में राष्ट्रपति ने कीर्तन भी सुना। साथ ही कड़ाह प्रसाद भी ग्रहण किया।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली यात्रा (President Murmu in Punjab)

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल में गई और निरीक्षण किया। साथ ही वे उस जगह भी गईं जहां बर्तन धोए जाते हैं। इसके बाद राष्ट्रपति स्वर्ण मंदिर के सूचना केंद्र पहुंची, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें सिखों की धार्मिक पुस्तक, ऊनी शॉल और स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की गई। बता दें, राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली अमृतसर यात्रा (President Murmu in Punjab) है।

ये भी पढ़ेंः Punjab Budget Session: Pension Holders को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, सरकार ने सदन में कही ये बात

इन स्थानों का भी किया भ्रमण

इसके बाद राष्ट्रपति के दुर्गियाना मंदिर, जालियांवाला बाग और भगवान बाल्मीकि राम तीर्थ स्थल भी (President Murmu in Punjab) गईं। उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि-‘आज जलियांवाला बाग की पवित्र धरती पर मैंने स्वाधीनता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले उन वीर बलिदानियों को एक कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।’ इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहा। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दो ज्ञापन सौंपे। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि यह ज्ञापन राजनीतिक कैदियों की रिहाई से संबंधित है। SGPC के कैदियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने दावा किया कि कैदियों की रिहाई के बाद भी वे जेलों में बंद हैं। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि वे लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीकों से बंदी सिखों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026