---Advertisement---

Punjab Budget 2023: Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब को दी सौगात, यहां जानें क्या रहा खास

Punjab Budget 2023: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज विधानसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया। बजट में क्या कुछ खास रहा, यहां जानें।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 10, 2023 1:15 अपराह्न | Updated: मार्च 10, 2023 1:54 अपराह्न

Punjab Budget 2023-
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Budget 2023: पंजाब विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया। आप सरकार में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज भगवंत मान सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। चीमा ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछली सरकारों से हमें विरासत में भारी कर्ज मिला। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पिछले बजट में जो वादा किया था, इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए सरकार काम करेगी। साथ ही सरकार चालू वित्त वर्ष में किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर देगी।

पूरा किया ये वादा (Punjab Budget 2023)

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब के प्रत्येक परिवारों को हर महीने 300 यूनिट बिजली देने का वादा पूरा किया गया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने पंजाब को कर्ज से मुक्ति के लिए इस साल 3,000 करोड़ रुपए जोड़े। साथ ही भगवंत मान सरकार ने कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में किए गए वादों को भी पूरा किया है।

नई कृषि नीति की जल्द होगी घोषणा

हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि सरकार ने साल 2022-23 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 7.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार ने साल 2023-24 के लिए 1,96,462 करोड़ रुपए का बजट पेश (Punjab Budget 2023) किया। यह साल 2021-22 की तुलना में प्रभावी पूंजीगत बजट व्यय में 22 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई कृषि नीति की जल्द ही घोषणा करेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab Budget Session: Pension Holders को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, सरकार ने सदन में कही ये बात

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा एलान (Punjab Budget 2023)

सरकार ने बजट में स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा है। चीमा ने साल 2023-24 में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए 1015 करोड़ रुपए बजट का एलान किया है। पंजाब में स्टेट यूनिवर्सिटी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए 990 करोड़ रुपए बजट का एलान किया गया है।

फसल बीमा शुरू करने का ऐलान

साथ ही पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपए का एलान किया गया है। फसल बीमा शुरू करने का भी एलान (Punjab Budget 2023) किया गया है। पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी जोड़ दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 3,751 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि जारी करने का ऐलान किया है. यह साल 2022-23 की तुलना में 19 फीसदी अधिक है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026