---Advertisement---

MI vs DC WPL 2023: Jemimah Rodrigues ने पकड़ा ‘Super Catch’, जरूर देखें Video

दिल्ली टीम की शानदार खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने एक बेहतरीन कैच पकड़ मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाज हेले मैथ्यूज को पवेलियन भेजा।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 20, 2023 9:05 अपराह्न

MI vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

MI vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को हमें जहां पहले मुकाबले में हमें शानदार मैच देखने को मिला। यहीं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC WPL 2023) के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में हमें एक बेहतरीन कैच देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली टीम की शानदार खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने एक बेहतरीन कैच पकड़ मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाज हेले मैथ्यूज को पवेलियन भेजा।

जेमिमाह रोड्रिग्स ने पकड़ा सुपर कैच

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआती ओवरों में ही 4 विकेट गिर गए। जिसमें एक ऐसा विकेट भी रहा जिसपर सभी की नजर रही। दरअसल, मुंबई की सलामी बल्लेबाज हेले मैथ्यूज रन बनाने में असफल रही और उन्होंने पॉवरप्ले का फायदा उठाना चाहा और क्रीज़ से आगे निकलकर एक बड़ा शॉट खेलना चाहा। लेकिन बल्ले से गेंद लगकर रोड्रिग्स के पास गई और उन्होंने तेजी से अपनी तरफ आ रही गेंद पर शानदार तरीके से ड्राइव लगाया और एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। कैच पकड़ने के बाद रोड्रिग्स को भी अपने ऊपर विश्वास नहीं हो रहा था की उन्होंने इस कैच को आखिरकार सफलतापूर्वक पकड़ लिया है।

Also Read: GG vs UPW WPL 2023: Grace Harris ने खेली 71 रनों की तूफानी पारी, Video देख रह जाएंगे हैरान

यहां देखें Video:

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई की प्लेइंग 11: हरमनप्रीत कौर (c), हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नेट साइवर-ब्रंट, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर।

दिल्ली की प्लेइंग 11: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन।

Also Read: Viral IPL Video: Ravindra Jadeja ने जब बना दिए थे 6 गेंदों में 37 रन, जड़े थे 5 छक्के, देखें Video

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026