---Advertisement---

MI vs DC WPL 2023: मुंबई को दिल्ली ने चटाई धूल, DC की 9 विकेट से शानदार जीत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम 109/8 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 20, 2023 9:52 अपराह्न

MI vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

MI vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC WPL 2023) के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम 109/8 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।

दिल्ली ने दर्ज की 5वीं जीत

WPL में खेले गए 18वें मैच में मुंबई ने दिल्ली टीम को 110 रनों का लक्ष्य दी थी। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से पा लिया। दिल्ली मात्र 9 ओवर में 110 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लेती है। दिल्ली की तरफ से शैफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 15 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। शैफाली वर्मा के अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने शानदार पारी खेलते हुए 32 रनों की पारी खेली। वहीं, दिल्ली टीम की यह 7 मैचों में 5वीं जीत रही।

Also Read: MI vs DC WPL 2023: Jemimah Rodrigues ने पकड़ा ‘Super Catch’, जरूर देखें Video

मुंबई ने बनाए 109 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ओवर में पहला झटका लगा। इसके बाद मुंबई की टीम उभर ही नहीं पाती है और टीम अपने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाती है। मुंबई की तरफ से पूजा वस्त्रकार ने सबसे ज़्यादा रन बनाए। पूजा ने 19 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 26 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से मारिजैन कप्प, शिखा पांडे और जेस जोनासेन तीनों ही गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई की प्लेइंग 11: हरमनप्रीत कौर (c), हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नेट साइवर-ब्रंट, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर।

दिल्ली की प्लेइंग 11: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026