---Advertisement---

Summer Makeup Tips: आईमेकअप करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, सुंदर दिखने के चक्कर में उड़ जाएगा मजाक

Summer Eye Makeup Tips: गर्मियों में आंखों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए जरुरी है कि आईमेकअप करते समय कुछ खास टिप्स को फॉलो करें। इन हैक्स को फॉलो करने के बाद आप आईमेकअप का टेंशन छोड़ दें कि यह खराब होगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2023 3:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Eye Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप को परफेक्ट बनाने के लिए जरुरी है कि आप कुछ टिप्स को ध्यान में रखें। आप मेकअप को खास बनाने के लिए आई मेकअप का खास ख्याल रखती हैं। हालांकि, गर्मियों में आई मेकअप खराब ना हो इसके लिए हम भरसक कोशिश करते हैं। अगर आप इस गर्मी अपनी आंखों की खूबसूरती बनाए रखना चाहती हैं तो कुछ टिप्स को ध्यान में रखना जरुरी है। आप आंखों को खूबसूरती देने के लिए खास टिप्स को फॉलो करें। गर्मियों में आईलाइनर का इस्तेमाल करने से महिलाएं डरती है क्योंकि यह सच है कि यह फैल जाने से हमारा लुक खराब हो सकता है।

प्राइमर का करें इस तरह इस्तेमाल

आप आंखों की खूबसूरती के लिए प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्राइमर खास तौर पर चेहरे के बेस को बनाने के लिए यूज किया जाता है। ऐसे में आप आंखों के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे आईलाइनर नहीं फैलेगा और आपको खास टच मिलेगा। आप इसके लिए हल्का प्राइमर लेकर आंखों के पलकों पर लगाना है।

आईशैडो को इस तरह लगाएं

गर्मियों में आईशेडो लगाना परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप अपनी आंखों की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो आईलाइनर की जगह आईशैडो का इस्तेमाल करें। यह सच है कि गर्मियों में आईलाइनर लगना रिस्की है। ऐसे में आप आईशैडो का इस्तेमाल करें।

पेंसिल आईलाइनर का इस तरह करें इस्तेमाल

आप पेंसिल आईलाइनर को मस्कारा के साथ यूज करें। यह आपके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक ऑप्शन है। आप पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल ही करें। गर्मियों में यह एक सही ऑप्शन है।

मस्कारा का इस्तेमाल करते समय ध्यान दे ये बात

आप गर्मियों में मस्कारा का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान दें कि यह वाटरप्रूफ हो क्योंकि यह आपके लुक को खास बनाता है। पसीने की वजह से आपकी खूबसूरती ना खराब हो जाए इसके लिए जरुरी है कि आप वाटरप्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026