---Advertisement---

Soundarya Sharma: बिग बॉस के बाद हॉलीवुड में दमखम दिखाएंगी यह हसीना! फैंस हुए एक्साइटेड

Soundarya Sharma: बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। कहा जा रहा है कि इसके लिए तैयारियां पूरी हो गयी है और वह बहुत जल्द फैंस के साथ इसकी घोषणा करने वाली हैं। इस सिलसिले में वह हॉलीवुड डायरेक्टर से भी मिल चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2023 6:06 अपराह्न

soundarya sharma
Follow Us
---Advertisement---

Soundarya Sharma: बिग बॉस 16 से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली सौंदर्या शर्मा को आज दुनिया जानती है। उन्होंने इस शो को भले ही ना जीता हो लेकिन इसके जरिए वह लोगों के दिलों में बसती हैं। इस शो ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है और यही वजह है कि वह अपने करियर में ताबड़तोड़ कई कामयाबी अपने नाम कर रही हैं। आए दिन उन्हें कई इवेंट्स और पार्टीज में देखा जा रहा है और कहने में कोई दो राय नहीं है कि वह फैंस को हर बार इम्प्रेस कर देती है। इस सब के बीच सौंदर्या शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वह हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अब इस खबर से तो फैंस का एक्साइटेड होना लाजमी है। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।

काफी मेहनत कर रही हैं सौंदर्या

दरअसल बीते दिनों सौंदर्या शर्मा लॉस एंजिल्स में थीं और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी और ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रही थीं। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की ट्रेनिंग भी ली। खबरों की मानें तो सौंदर्या शर्मा के हाथ में एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट है इसलिए वह तैयारियों में लगी हुई हैं। रिपोर्ट्स की माने तो हॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी सौंदर्या की पूरी हो चुकी है और वह इसके लिए डायरेक्टर से भी मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: South की इन टॉप 5 Web Series में है एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, OTT पर दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार

इस हॉलीवुड डायरेक्टर से मिली हैं सौंदर्या

कहा जा रहा है कि सौंदर्या हाल ही में हॉलीवुड डायरेक्टर जॉन विक और चैड स्तहेल्स्की से मिल चुकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस फिल्म और किस डायरेक्टर के साथ सौंदर्या काम करती नजर आती हैं। फिलहाल फैंस को उनके हॉलीवुड डेब्यू का इन्तजार है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस काफी टैलेंटेड हैं और कैमरे पर फैंस को हर बार इम्प्रेस कर देती हैं। बता दें कि हाल ही में सौंदर्या बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड में कैमियो रोल में नजर आई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026