---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, यहां देखें ताजा कीमत

भारत में अगर पेट्रोल और डीजल के नए दामों की बात करें तो आज जनता के लिए काफी अच्छी खबर है। पिछले 329 दिनों की ही तरह ही पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 20, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: गुरुवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम सरकारी कंपनियों के द्वारा जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें, हर सुबह 6 बजे ईधन के नए दामों को जारी किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। कच्चा तेल 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर  बिक रहा है। जिसका असर कई देशों में देखने को मिल रहा है। भारत में अगर पेट्रोल और डीजल के नए दामों की बात करें तो आज जनता के लिए काफी अच्छी खबर है। पिछले 329 दिनों की ही तरह ही पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव 21 मई 2022 को 7 और 8 रुपए कम किए गए थे। तब से लेकर अभी तक ईधन के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव सामने नहीं आया है।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

पेट्रोल और डीजल के दाम

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

SMS से कैसे पता करें पेट्रोल डीजल के नए दाम

आप घर बैठे ही पेट्रोल और डीजल के नए दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को सिर्फ एक मैसेज करना होगा। अगर आप BPCL के  यूजर्स हैं तो आपको RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। जिसके तुंरत ही बाद आपको अपने इलाके के पेट्रोल और डीजल के नए दामों का पता चल जाएगा। HPCL के उपभोक्ताओं को RSP लिखकर इस 9222201122  नंबर पर SMS भेजना होगा। आपके द्वारा SMS भेजते ही पेट्रोल और डीजल के नए दामों की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही  इंडियन ऑयल के यूजर्स को RSP लिखकर इस 9224992249 नंबर पर SMS सेंड करना होगा। ये तीनों  नंबर अलग-अंलग पेट्रोलियम कंपनियों के  सरकारी नंबर हैं जिनसे आप एक क्लिक में सारी जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Atiq Murder Case: अतीक-अशरफ हत्या मामले की जांच के लिए SIT टीम का गठन, आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल में किया गया शिफ्ट

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026