---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! इस दिन से खुलेगा अमरनाथ का कपाट, जानिए यात्रा से जुड़ी जानकारी

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण की प्रकिया शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु 1 जुलाई से बाबा के दर्शन कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 21, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बाबा के दर्शन के लिए यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है। इस यात्रा से जुड़े शेड्यूल की भी जानकारी सरकार की तरफ से गुरुवार को दे दी गई। अमरनाथ की ये यात्रा इस बार 62 दिनों तक चलेगी जिसके लिए श्रद्धालुओं को पहले से पंजीकरण करवाना होगा। इसके पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से शुरू हो गई है। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह भी गुरुवार को जम्मू – कश्मीर पहुंचे हुए थे यहां उन्होंने सुरक्षा हालातों का जायजा लिया।

ऐसे अब बताया जा रहा है कि इस बार की यात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से शुरू होगी। इसकी सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री की तरफ से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं इस बार जो श्रद्धालु इस यात्रा में नहीं शामिल हो पा रहे हैं उनके लिए भी घर बैठे आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की तरफ से सुबह और शाम की आरती श्रद्धालुओं दिखाया जाएगा।

ये है यात्रा से जुडी जरुरी जानकारी

इस यात्रा को लेकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से भी जानकारी दी गई है। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि यात्रा से जुड़ी जानकारी,मौसम से जुड़ी जानकारी साथ ही अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी चीजों के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा के नाम से ऐप बनाया जा रहा है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। श्रद्धालु इस यात्रा से जुड़ी पल – पल की अपडेट इस ऐप के माध्यम से ले सकते हैं।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए 542 बैंक शाखाओं की शुरुआत देशभर में की गई। इसको लेकर ये जानकारी दी गई है कि यात्रा में जाने वले भारतीय नागरिकों को एडवांस पंजीकरण के लिए नामित बैंक शाखाओं में जाकर 120 रुपए प्रति यात्री के तौर पर देना होगा जिससे आप अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं अगर ऑनलाइन तरीके से इसका पंजीकरण करवा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 220 रुपए देने होंगे। इसके साथ – साथ एनआरआई कैटिगरी के लोगों को पीएमबी के माध्यम से 1520 रुपए देने होंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने दी 14,300 करोड़ की सौगात, बोले- ‘विकास की चर्चा से कुछ लोगों को परेशानी होती है’

ये है पंजीकरण की प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। श्रद्धालु आसानी से अपने नजदीकी एसबीआई बैंक, यस बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक पंजाब नेशनल बैंक,में जाकर आसानी से पंजीकरण करवा सकते हैं। श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड की तरफ से इसकी वेबसाइट और ऐप भी जारी किया गया है, जहां जाकर श्रद्धालु इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

इसके साथ ही https://jksasb.nic.in पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए श्रद्धालु मोबाइल ऐप श्री अमरनाथजी यात्रा पर भी जाकर आवेदन कर सकते हैं। श्रद्धालुओं के पास में हेल्थ सर्टिफिकेट का होना जरुरी है। इसके साथ – साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत श्रद्धालुओं की पड़ेगी। इस यात्रा में वही लोग जा सकते हैं जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं साथ ही जिनकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच है। वहीं ऐसी कोई महिला जो गर्भवती है उसे भी इस यात्रा में जाने की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, अथानी से लड़ेंगे चुनाव!

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026