---Advertisement---

PM Modi Death Threat: पीएम को जान से मारने की घमकी देने वाला गिरफ्तार, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान 

केरल दौरे से पहले पीएम को जान से मारने की घमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि व्यक्ति ने जो वजह बताई है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 23, 2023 5:36 अपराह्न

PM Modi Death Threat
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Death Threat:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पीएम के केरल दौरे से पहले राज्य भाजपा कार्यालय में पीएम के नाम एक धमकी भरा पत्र मिला था. जिसमें पीएम को जान से मारने की घमकी दी गई थी. वहीं, केरल पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पड़ोसी से बदला लेना चाहता था आरोपी 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोच्चि के पुलिस कमिश्नर के. सेतु रमन ने बताया कि पुलिस ने चिट्ठी भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उन्होंने धमकी भरे पत्र भेजने के पीछे इस शख्स की मंशा का भी खुलासा किया, जो आपको हैरान कर देगी. के. सेतु रमन ने बताया कि आरोपी अपने एक दोस्त से बदला लेना चाहता था, जिसके चलते उसने पीएम के नाम घमकी भरा पत्र भेजा था. उन्होंने कहा कि आरोपी जेवियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

PM की सुरक्षा देखेंगे 2000 पुलिसकर्मी

वहीं, पीएम मोदी के केरल दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर के. सेतु रमन ने बताया कि पीएम के दौरे को लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है. ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है. वहीं, पीएम की सुरक्षा में 2,060 पुलिसकर्मियों तैनात किए गए हैं, जो चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर रखेंगे.

कल केरल दौरे पर PM

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 24 अप्रैल को केरल दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान पीएम राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पीएम एक रोड शो करेंगे और साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal on Mann: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम केजरीवाल, कहा-‘भगवंत मान ने परिपक्वता और साहस से पूरा किया मिशन’

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026