---Advertisement---

Karnataka election 2023: कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम PM मोदी का संदेश, जीत का दिया मंत्र, बताई ये 5 बड़ी बातें

Karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर PM मोदी ने आज कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 27, 2023 2:59 अपराह्न

Karnataka election 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जोरों पर है। भाजपा के स्टार प्रचारक भी इन दिनों मौदान में डटे हुए हैं और जगह-जगह रोड शो और जनसभाएं कर पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया की कैसे वे जनता के दिलों तक पहुंच कर अपनी और पार्टी की बात रख सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको ये टेक्निक याद रखनी चाहिए, ये आपके बहुत काम आएगी। संबोधन के दौरान जब एक बीजेपी कार्यकर्ता ने PM से पूछा की ‘मैं अपना बूथ जीतकर अपनी पार्टी की जीत को और मजबूत करना चाहता हूं। लेकिन कुछ बूथों पर दूसरी पार्टियां हमेशा मजबूत रहती हैं, ऐसे में क्या किया जाए की इन बूथों पर हमारी पार्टी को जीत मिले”, तो इसके जवाब में PM ने कार्यकर्ताओं को जीत के कुछ मंत्र दिए और उनका मनोबल बढ़ाया।

PM ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

1. दस-दस कार्यकर्ताओं की जोड़ी बनाएं
PM ने कहा कि ‘बूथ जीतना है तो सबसे पहले एक काम कीजिए. आपके जैसे ही कर्मठ और विश्वास से भरे 10 महिला और 10 पुरुष कार्यकर्ताओं की एक जोड़ी बनाइए। कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके मोबाइल में इस बात की सारी जानकारी होनी चाहिए कि भाजपा की केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकार लोगों के विकास के लिए क्या काम कर रही है। लोगों को घर के बाहर ही पंफ्लेट देकर मत निकलिए. बल्कि उनके घर जाकर उनसे बात कीजिए। इसके अलावा उन्हें हमारी पार्टी के अच्छे कामों के बारे में भी बताइए।’

2. लोगों के दिलों को बनाएं जगह 
उन्होंने आगे कहा कि, ‘बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है, जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े सारे परिवारों के दिलों को जीत लेता है। लोगों से कई स्तर पर चर्चा कर सकते हैं। दुनिया के कई हिस्सों में अर्थव्यवस्था की हालत खराब है, लेकिन हमने कई स्तरों पर अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाल रखा है।’

3. जनता को बताएं सरकार के अच्छे काम
PM ने कहा कि, ‘आपको सरकार के काम गिनाने आने चाहिए। हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया है। ऐसे में आपको भी उनके पास जाकर उन्हें ये बताना चाहिए की सरकार ने उनके लिए क्या-क्या योजनाएं  बनाई हैं’। PM ने कहा कि आने वाले 25 साल में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण कर रही है। हमरी कोशिश है कि कर्नाटक में बेंगलुरु जैसे अनेकों हब बन सकें। इसके बारे में भी लोगों को बताएं।

4. डबल इंजन की सरकार के फायदे बताएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ आपको डबल इंजन की सरकार के फायदे भी लोगों को बताने चाहिए। उन्हें बताइए कि जहां डबल इंजन की सरकार नहीं है, वहां क्या स्थिति है। बीते 9 सालों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां-वहां तेजी से विकास हुआ है और योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं। वहीं, जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां केंद्र सरकार की योजनाओं को फेल करने की कोशिशें की जाती हैं’।

5. किसानों को बताएं सरकार की योजनाएं
PM ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको किसानों से भी जुड़ना चाहिए। उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताइए और उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किजिए। PM ने कहा कि किसान सम्मान निधि में कर्नाटक सरकार 4 हजार अपनी तरफ से जोड़ रही है। केंद्र सरकार 6 हजार रुपए दे रही है। यानी किसान को 10 हजार रुपए मिल रहे हैं। यह डबल लाभ हुआ। उन्होंने कहाकि यह सब बातें लोगों से बात करके उन्हें समझाइए और उन्हें बताइए की भाजपा कैसे देश को विकास की राह पर आगे ले जा रही है।

रेवड़ी कल्चर पर PM ने साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान PM ने रेवड़ी कल्चर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझसे कर्नाटक में पूछा गया कि कांग्रेस ने हर जगह मुफ्त रेवड़ियों का वादा किया है। मुफ्त के वादे की राजनीति पर आपका क्या कहना है ? मुझे तो पहले अच्छा लगा कि यहां के लोग रेवड़ियों का मतलब समझते हैं। मैंने उन्हें कहा कि हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना लिया है। इसे हासिल करने के लिए वो हर तरीके अपना रहे हैं। PM ने कहा कि इन लोगों को कर्नाटक के लोगों की कोई चिंता नहीं है। सत्ता में आने के बाद ये बस अपना फायदा देखेंगे।

ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: Calcutta High Court का बड़ा आदेश, NIA करेगी ‘रामनवमी हिंसा’ की जांच

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026