---Advertisement---

Congress On Jaishankar: राहुल पर विदेश मंत्री ने साधा निशाना तो कांग्रेस ने किया पलटवार, PM मोदी पर कह दी बड़ी बात

Congress On Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। दरअसल, उन्होंने अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 9, 2023 10:38 पूर्वाह्न | Updated: जून 9, 2023 5:23 अपराह्न

Congress On Jaishankar
Follow Us
---Advertisement---

Congress On Jaishankar: अमेरिका में राहुल गांधी के दिए बयानों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। BJP लगातार उनके बयानों की आलोचना कर रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बीते दिनों राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधा था, जिस पर अब कांग्रेस ने किया पलटवार किया है। कांग्रेस नेता और महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आरोप लगाने से पहले BJP अपने गिरेवान में देखे। ये हम पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन देश की राजनीति को बाहर ले जाने की प्रथा किसने शुरू की है, ये हम सब को पता है। विदेश मंत्री राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन उन्हें बता दूं की उन्हें मंत्री बनाने वाले ने ही इस प्रथा का शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident के बाद लाशें रखने के लिए कम पड़े मुर्दाघर, स्कूली इमारतों में शव रखें जाने पर छात्रों में दिख रहा खौफ

जयशंकर ने राहुल पर साधा था निशाना

दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। 8 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा था, ” मुझे नहीं लगता देश के बाहर जाकर भारत की बुराई करने से उनकी महत्वा बढ़ेगी। हमें देश के घरेलु मद्दों को बाहर नहीं ले जाना चाहिए। भारत एक लोकतंत्र है और इसी लोकतंत्र ने आपको बोलने की आजादी दे रखी है। जिसका ये गलत फायदा उठा रहे हैं।”

‘भारतीय लोकतंत्र खतरा में’

बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे। जहां उन्होंने जमकर BJP और मोदी सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने BJP को भारत के लोकतंत्र पर खतरा बताया था। उन्होंने कहा था, “भारत का लोकतंत्र आज खतरे में है। देश में कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, हमने भारत जोड़ो निकाली, जिसका हमें बेहतरीन रिस्पांस मिला। ये लोग नफरत की दुकान खोले बैठे थे, जिसे हमने बंद करने का प्रयास किया और नई मोहब्बत की दुकान खोली।”

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026