---Advertisement---

Anna Bhagya Yojana: लोगों को चावल के बदले अब मिलेंगे पैसे, कर्नाटक सरकार ने क्यों बदला फैसला

Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक में चुनावी रण जीतने के बाद अब कांग्रेस की सरकार अपने वादे पूरे करने में जुटी हुई है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बुधवार (28 जून) को एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि केंद्र की तरफ से मिलने ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 29, 2023 11:19 पूर्वाह्न | Updated: जून 29, 2023 1:14 अपराह्न

Anna Bhagya Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक में चुनावी रण जीतने के बाद अब कांग्रेस की सरकार अपने वादे पूरे करने में जुटी हुई है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बुधवार (28 जून) को एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि केंद्र की तरफ से मिलने वाला चावल के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 5 किलो मिलने वाले चावल के बदले अब पैसा देगी। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की सरकार ने अपने मेनिफेस्टो के तहत वादा पूरा किया है।

Anna Bhagya Yojana के तहत लिया गया फैसला 

बता दें कि कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने चुनाव से पहले एक मेनिफेस्टो जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि, हमारी सरकार बनती है तो हम केंद्र की तरफ से दी जा रही 5 किलो चावल के अलावा 5 किलो चावल हर महीने देंगे। ऐसे में स्कीम के तहत चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए अब सरकार ने बुधवार को यह कह दिया है, कि हम लोगों को 5 किलो चावल के बदले 34 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पैसे देने जा रहे है। देखा जाए तो कोटे के चावल के हिसाब से यह दर ठीक भी है। खबरों की मानें तो इस समय कर्नाटक कांग्रेस सरकार चावल खरीदने में मुश्किलों का सामना कर रही है। ऐसे में अब उसने Anna Bhagya Yojana के तहत यह ऐलान कर दिया है कि 1 जुलाई से लोगों को चावल के बदले पैसे देने जा रही है।   

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा –

ऐसा पहली बार नहीं है जब कर्नाटक की वर्तमान सरकार ने ऐसा फैसला लिया हो। बता दें कि इससे पहले भी अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की सरकार ने जून महीने में ही ट्रांसजेंडर और महिलाओं के लिए पूरे प्रदेश में बस फ्री थी। 

वहीं कर्नाटक के मंत्री मुनियप्पा ने बताया हमारी सरकार 1 जुलाई से अपने वादे पूरे करने जा रही है। हम बीपीएल कार्ड धारकों को 34 रुपए किलो के हिसाब से सभी प्रदेश वासियों को चावल के बदले पैसे देने जा रहे है।     

ये भी पढ़ें: PM Modi ने पांच राज्यों को दी Vande Bharat Train की सौगात, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानिए हर ट्रेन का रूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026