---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद क्या एल्विश के ‘सिस्टम’ को हैंग करेंगे ध्रुव राठी! सामने आएंगे 2 दुश्मन

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के घर में फिलहाल तहलका मचा हुआ है और एल्विश यादव इसमें भरपूर योगदान दे रहे हैं। जहां घर में एल्विश और अभिषेक मल्हान की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिल रही है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित नाम है और ऐसे में मेकर्स ने उन्हें आमने-सामने दिखाने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 3:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2023 4:57 अपराह्न

elvish yadav vs dhruv rathee
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के घर में फिलहाल तहलका मचा हुआ है और एल्विश यादव इसमें भरपूर योगदान दे रहे हैं। जहां घर में एल्विश और अभिषेक मल्हान की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिल रही है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित नाम है और ऐसे में मेकर्स ने उन्हें आमने-सामने दिखाने के लिए एल्विश यादव को लेकर आए थे। हालांकि दोनों की दोस्ती देख मेकर्स ने अब एक और फैसला लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो ध्रुव राठी की बिग बॉस के घर में एंट्री होने वाली है और वह वाइल्ड कार्ड के तौर पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

ध्रुव राठी से है एल्विश की पुरानी दुश्मनी

सूत्रों की माने तो बिग बॉस के घर में बहुत जल्द सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ध्रुव राठी की एंट्री होने वाली है। दोनों एक दूसरे के सामने नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक ध्रुव और एल्विश एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं और उनके विचार भी काफी अलग है। सोशल मीडिया पर एल्विश और ध्रुव के बीच कांटे की टक्कर है और वे एक दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं। दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी फैंस के बीच सुर्खियों में रही है। ऐसे में अगर यूट्यूबर राठी की एंट्री होती है तो यह देखना वाकई मजेदार होने वाला है।

इस वजह से हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी

अगर दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी की बात करें तो इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी जब एल्विश यादव ने जो ध्रुव के खिलाफ एक वीडियो बनाकर उन्हें ट्रोल किया था। इसके जरिए वह उन पर कई आरोप लगाते हुए नजर आए थे। ऐसे में दोनों के बीच विवाद बढ़ा और वे सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए थे। दोनों की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और ऐसे में अगर यह शो में एक साथ नजर आते हैं तो यह वाकई काफी मजेदार होने वाला है।

क्या ध्रुव राठी की होगी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस मेकर्स को कंटेंट की जरूरत है और ऐसे में वे ध्रुव राठी से संपर्क कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वाइल्ड कार्ड के तौर पर वह एंट्री कर सकते हैं लेकिन ‘द खबरी’ की माने तो यह खबर सिर्फ एक अफवाह है और उनकी शो में एंट्री नहीं होने वाली है। आगे क्या होता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। एल्विश की बात करें तो वह बिग बॉस के घर में हर एक कंटेस्टेंट को पोक करते हुए नजर आ रहे हैं और अपने सिस्टम से उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसे में ध्रुव राठी की एंट्री पर लोगों की नजर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026