---Advertisement---

Government Employees के लिए Good News, इन राज्यों ने किया वेतन और पेंशन का एलान

Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकारों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, कि हम सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। साथ ही इसमें जो कर्मचारी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 21, 2023 2:55 अपराह्न

Salary Hike
Follow Us
---Advertisement---

Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकारों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, कि हम सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। साथ ही इसमें जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके पेंशन में भी इजाफा किया जाएगा। ऐसे में देखा जाए तो जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पर सभी राज्य सरकारें अब जनता जनार्दन के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ कर रही हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान

साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई वेतन भत्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया। भूपेश बघेल ने मानसून सत्र में कर्मचारियों के लिए 2000 करोड़ के कई उपायों की घोषणा की। साथ ही महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत और बढ़ाने का ऐलान किया। बता दें कि इस महीने सरकार ने दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले बघेल सरकार ने 5 प्रतिशत की वेतन भत्ते में बढ़ोतरी करी थी।

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बढ़ाया पेंशन

छत्तीसगढ़ की तरह ही राजस्थान की गहलोत ने इस सप्ताह के शुरुआत में सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम गारंटी आय विधेयक 2023 विधानसभा में पेश किया था। ऐसे में खबरों की मानें तो गहलोत सरकार इस बार सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग, विधवा, एकल महिला, अन्य तमाम पेंशन के तहत सालाना मिलने वाली राशि में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। ऐसे में देखा जाए तो इसका सीधा असर प्रदेश की जनता पर पड़ने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026