---Advertisement---

Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana 2023: इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मिल रहे 1 लाख रुपए, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana 2023: महिलाओं के उज्जवल और शानदार भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 2021 एक योजन की शुरुआत की थी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 23, 2023 6:07 अपराह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 2:48 अपराह्न

Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana 2023
Follow Us
---Advertisement---

Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana 2023: अधिकतर राज्य की सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए काफी सारी योजनाएं शुरु करती हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने भी यहां की महिलाओं के लिए एक विशेष प्रकार की योजना की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरुपा योजना Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana की साल 2021 में पहल की गई थी। जिसके तहत इस राज्य की महिलाओं को उच्च शिक्षा देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा उनकी आर्थिक रुप से मदद की जाएगी। आर्थिक मदद के रुप में उन्हें एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने फिलहाल इस योजना की शुरुआत राज्य के कुल चार ही जिलों में की है। जिसमें बीजापुर , बस्तर ,दंतेवाड़ा और नारायण पुर शामिल है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाने चाहती हैं, तो वह नजदीक के महिला एवं बाल विकास के ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकती हैं। इस खबर के माध्यम से आपको इस योजना में किस प्रकार से अप्लाई करना है, और योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए आदि के बारे में बताया जाएगा।

क्या है छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरुपा योजना

छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरुपा योजना को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य इस राज्य में रहने वाली महिलाओं को एक अच्छा भविष्य प्रदान करना है। इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को किसी भी प्रकार का बिजनेस शुरु करने के लिए और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आर्थिक रुप में उनकी मदद करना है। इस योजना की मदद से महिलाएं समाज में बिना किसी की मदद के एक सम्मानपूर्वक जिंदगी व्यतीत कर सकती हैं।

योजना में आवेदन करने के लिए योग्यता

छत्तीसगढ शक्ति स्वरुपा योजना के अंतर्गत केवल वहीं महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं जो मूल रुप से छत्तीसगढ राज्य में रहती हो। इसके अलावा वह महिलाएं जो गरीबी रेखा के नीचे वाली श्रेणी में आती हो। यदि कोई महिला जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं अगर वह भी योजना के लिए आवेदन करना चाहती है, तो उनके परिवार की सालाना इनकम 60 हजार या उसे कम होनी अनिवार्य है।

छत्तीसगढ शक्ति स्वरुपा योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

जो भी महिलाएं इस योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, उनके पास आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना बहुत जरुरी है। जैसे स्थानीय निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड, राशन कार्ड , बर्थ सेटिफिकेट, यदि आप विधवा हैं तो पति की मृत्यु का सेटिफिकेट और पासबुक की फोटोकॉपी आदि का होना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरुपा योजना में अप्लाई करने की आसान प्रक्रिया

जो भी महिलाएं इस शक्ति स्वरुपा योजना का फायदा उठाना चाहती है उन्हें इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक महिलाओं को सबसे पहले अपने पास के महिला एवं बाल विकास के ऑफिस में जाना होगा।

उसके बाद उम्मीदवार महिलाओं को आवेदन फॉर्म को ऑफलाइन भरना है। फॉर्म भरते समय सभी महत्वपूर्ण द्स्तावेजों को अच्छे से फिल करना है।

आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरे जाने के बाद उसे महिला एवं बाल विकास के ऑफिस में जमा करना है और उसके बदले में आपको एक स्लिप दी जाएगी।

इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026