---Advertisement---

शादी के जोड़े में दिखे Anju और Nasrullah, वीडियो ने खोल दी झूठे निकाह की पोल

Anju Nasrullah Love Story: हिंदुस्तानी गर्ल अंजू का अब हर दिन एक न एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ ही रहा है। शायद इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। बहरहाल अंजू और उनके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह को लेकर अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 31, 2023 5:32 अपराह्न

Anju Nasrullah Love Story
Follow Us
---Advertisement---

Anju Nasrullah Love Story: हिंदुस्तानी गर्ल अंजू का अब हर दिन एक न एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ ही रहा है। शायद इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। बहरहाल अंजू और उनके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह को लेकर अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि अंजू और नसरुल्लाह एक शादी के जोड़े की भांति एक दूसरे के बगल में बैठे हुए हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी दावा नहीं किया जा सकता। वजह भी साफ हैं, क्योंकि अब तक हिंदुस्तानी गर्ल अंजू उर्फ़ फातिमा ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। हर दिन नए-नए वीडियो आने के बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर आकर यह कहती हुई देखी गई हैं, कि उन्होंने अब तक न ही नसरुल्लाह से निकाह किया है और न ही उन्होंने इस्लाम कबूल करने की बात कही है। 

ताजा वीडियो आने के बाद सवालों के घेरे में अंजू 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू का एक ताजा वीडियो आया है। इसमें अंजू और उनके प्रेमी मसरुल्लाह एक साथ बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है यह वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का है। इस दौरान दोनों प्रेमी जोड़े पाकिस्तान की पारम्परिक ड्रेस में दिख रहे हैं। लोग दोनों का वीडियो बनाने और फोटो खींचने में रुचि ले रहे हैं। यही वजह है, कि आय दिन दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में देखा जाए तो अंजू की कही हुई बात अब एक-एक करके झूठी साबित हो रही है। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही अपने एक वीडियो में कहा था, कि वह सिर्फ भारत से पाकिस्तान घूमने आई हैं। 

ऐसे में अब बड़ा सवाल है, कि क्या अंजू उर्फ़ फातिमा पर किसी प्रकार का दवाब है। उनका बार-बार वीडियो आने के बावजूद भी क्यों झूठ बोल रही हैं। 

धर्म परिवर्तन को लेकर उठे सवाल 


बीते दिनों की करें तो अंजू के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल उठे थे। एक तरफ अंजू इधर शादी की बात को लेकर टाल रही थी, तो वहीं उनके पुश्तैनी गांव मध्य प्रदेश के ग्वालियर वाले गांव (टेकनपुर) के लोगों ने अंजू के पिता पर बीते दिनों बड़ा आरोप लगाया था। गांव वालों का कहना था, कि अंजू ने तो अब जाकर धर्म परिवर्तन किया है, लेकिन अंजू के पिता ‘गया प्रसाद थॉमस’ ने पहले ही धर्म परिवर्तन कर रखा है। गांव वालों ने बताया कि पहले अंजू के पिता हिन्दू थे फिर बाद में उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026