---Advertisement---

ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्य दल का किया ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

ODI World Cup 2023: 5 अकटूबर से भारतीय सरजमीं पर होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने संभावित 18 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस खिलाड़ी को नहीं दी टीम में जगह ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 7, 2023 12:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: 5 अकटूबर से भारतीय सरजमीं पर होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने संभावित 18 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस खिलाड़ी को नहीं दी टीम में जगह

भारत में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी संभावित 18 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। यही टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलती हुई नजर आने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के लेहाज से यह दोनों सीरीज बेहद अहम होने वाली हैं। ऐसे में इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्नास लाबुशेन को जगह नहीं मिली है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोस इंग्लिश, एलेक्स केरी, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, सीन एबॉट, एस्टन एगर, एडम जंपा, तनवीर संगा, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस।

कप्तान की चोट बढ़ा सकती है चिंता

बता दें कि एशेज के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को कलाई में चोट लगी थी। इस चोट के चलते वह परेशान नजर आ रहे थे । हालांकि उन्होंने पूरा मैच खेला था और गेंदबाजी भी की थी। लेकिन यह चोट टीम के लिए चिंता का सबक बन सकता है। पैट कमिंस दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे जो ऑस्ट्रेलिया के लेहाज से काफी चिंताजनक विषय है। कमिंस के गैर मौजूदगी में मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026