---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर, नार्दन पेरिफेरल को आउटर रिंग रोड से जोड़ने का प्लान

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली में लोगों को सहूलियत देने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश करती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, दिल्ली से एलिवेटेड रोड होते हुए गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर आने जाने वाले लोगों के लिए जीडीए नार्दन पेरिफेरल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 8, 2023 9:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली में लोगों को सहूलियत देने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश करती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, दिल्ली से एलिवेटेड रोड होते हुए गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर आने जाने वाले लोगों के लिए जीडीए नार्दन पेरिफेरल रोड राजनगर एक्सटेंशन आउटर रिंग रोड और मिगसन सोसाइटी के सामने जोनल प्लान की रोड को पूरा किया जाएगा। ऐसा करने से राजनगर एक्सटेंशन में जाम की स्थिति को काबू किया जा सकता है। नॉर्दर्न पेरिफेरल और आउटर रिंग रोड को जोड़ने से राजनगर एक्सटेंशन पर वाहनों का दबाव कम होगा जिससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

टेंडर की प्रक्रिया के बाद सड़कों का निर्माण होगा शुरू

इसी कड़ी में जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह बताते हैं कि, 3 रोड़ों के बीच में पड़ने वाली 3646 वर्ग गज मीटर जमीन किसानों से समझौते के आधार लेंगे। यह प्रक्रिया 15 दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद इन मार्गों का निर्माण करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन टेंडरों की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। नॉर्दर्न पेरिफेरल के लिए मोरटा गांव की 787 वर्ग मीटर, राजनगर एक्सटेंशन आउटरिंग के लिए मोरटा गांव की 160 वर्ग मीटर, शाहपुर गांव की 430 वर्ग मीटर, अटौर गांव की 290 वर्ग मीटर जमीन ली जाएगी।

260 करोड़ रुपए की लगेगी लागत

इसी के साथ जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने आगे बताया कि, नार्दन पेरीफेरल रोड में राजनगर एक्सटेंशन आउटर रिंग रोड शाहपुर में जुड़ेगी जो राजनगर एक्सटेंशन एसटीपी के पीछे से होते हुए सिटी फॉरेस्ट के सामने वाली पॉकेट के पास एलिवेटेड रोड की तरफ आने जाने वाली रोड से जुड़ेगी। इसी के साथ एनपीआर और आउटर रिंग रोड की लंबाई करीब 20 किलोमीटर है। इसके लिए 260 करोड़ रुपए की लागत लगेगी। हालांकि राजनगर एक्सटेंशन के आउटर रिंग रोड से जुड़ने की वजह से यहां पर रह रहे लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। ऐसा होने से राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग पर ज्यादा जाम नहीं लगेगा जिससे लोगों का आना-जाना आसान होएगा। इसी के साथ जो लोग एलिवेटेड रोड से उतरने के बाद मेरठ रोड व हापुड़ रोड पर जाते हैं वह आउटर रिंग रोड पर चढ़कर आगे जा सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026