---Advertisement---

Delhi News: केजरीवाल कैबिनेट में फिर बदलाव, मंत्री अतिशी से लेकर सौरभ भारद्वाज को सौंपे गए ये बड़े विभाग

Delhi News: दिल्ली सरकार ने आतिशी को सेवा और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी देने की घोषणा की है। ये विभाग अभी तक सौरभ भारद्वाज के पास था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 8, 2023 4:49 अपराह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 6:03 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: संसद में दिल्ली सेवा विधेयक (Delhi Service Bill) पास होने के बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया है। CM केजरीवाल ने मंत्री अतिश पर फिर भरोसा जताते हुए उन्हें एक और बड़े विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने मंगलवार (8 अगस्त) को कैबिनेट में ये बदलाव किया है।

मंत्री अतिशी को नए विभाग की जिम्मेदारी

मंत्री आतिशी मार्लेना को अब सेवा और सतर्कता विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। पहले इस विभाग का काम मंत्री सौरभ भारद्वाज देख रहे थे। इस नई जिम्मेदारी के बाद अब आतिशी के पास कुल 12 विभाग हो गए हैं, जिनका वह काम देख रही हैं।

उनके पास शिक्षा और ऊर्जा जैसे बड़े विभाग पहले से ही हैं। इसी बीच CM ने उन्हें सतर्कता विभाग (Delhi Services and Vigilance Department) की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

अब 12 विभाग संभालेंगी मंत्री अतिशी

दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद मंत्री आतिशी सबसे अधिक विभागों वाली कैबिनेट मंत्री बन गई हैं। वह अब कुल 12 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी। इनमें महिला एवं बाल विकास, कला संस्कृति एंव भाषा, लोक निर्माण विभाग (PWD), ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और जन संपर्क जैसे विभाग शामलि हैं। बता दें कि CM केजरीवाल ने इस प्रस्ताव की फाइल उपराज्यपाल को भेजी थी, जिसके बाद सौरभ भारद्वाज को सेवा विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026