---Advertisement---

Rahul Gandhi पर भाजपा महिला सांसदों ने लगाया Flying Kiss करने का आरोप, स्पीकर से की शिकायत, कार्रवाई की उठाई मांग

Rahul Gandhi: BJP सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र इशारा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 9, 2023 5:35 अपराह्न | Updated: अगस्त 10, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Parliament Monsoon Session
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा महिला सांसदों ने उन पर अभद्र इशारे करने का आरोप लगाया है। दरअसल, बुधवार (9 अगस्त, 2023) को संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला।

संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी आज पहली बार लोकसभा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अपनी स्पीच देने के तुरंत बाद राहुल गांधी लोकसभा से रवाना हो गए।

राहुल गांधी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

जैसे ही राहुल गांधी लोकसभा से रवाना हुए तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बोलाना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया की राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त BJP महिला सांसदों ने अभद्र इशारे किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महिला सांसदों को ओर फ्लाइंग किस की, जो की अमर्यादित है।

BJP सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

इस बहस के खत्म होने के बाद BJP सांसदों ने राहुल गांधी पर अभद्र इशारा करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा के स्पीकर से इसकी शिकायत की है। BJP सांसदों ने बाकायदा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है और राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

स्पीकर को लिखे लेटर में क्या कहा ?

बता दें कि BJP की 20 महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राहुल गांधी की शिकायत की है। पत्र पर महिला सांसदों के हस्ताक्षर भी हैं। पत्र में कहा गया है, “हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं। उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीस मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भावभंगिमा प्रदर्शित की जब वह सदन को संबोधित कर रही थी।”

BJP की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है, बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है।

स्मृति ईरानी ने क्या कहा ?

संसद में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की..अभद्र इशारे किए। यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति कर सकता है, जो महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानता हो। राहुल गांधी ने महिला सांसदों का अपमान किया है। उन्हें संसद से माफी मांगनी चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026