---Advertisement---

Rahul Gandhi को फिर अलॉट हुआ 12 तुगलक लेन वाला बंगला, संसद की हाउसिंग कमेटी ने जारी किया आदेश

Rahul Gandhi: संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन वाले बंगले की चाबी वापस मिल गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 8, 2023 4:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 6:05 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक और खुशखबरी है। उन्हें 12 तुगलक लेन वाले बंगले की चाबी वापस मिल गई है। मंगलवार (8 अगस्त) को उन्हें अपना पुराना सरकारी बंगला वापस आवंटित किया गया। अधिकारियों ने बाकायदा चाबी उनके हाथों में सौंपी।

संसद की हाउसिंग कमेटी की ओर से ये फैसला लिया गया है। पुराना सरकारी बंगला वापस मिलने के बाद राहुल गांधी काफी खुश नजर आए। मीडिया ने जब उनसे इस पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ”मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।”

तीन महीने बाद वापस मिला बंगला

दरअसल, शुक्रवार (4 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ (Modi Surname Case) केस से जुड़े मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। सजा पर रोक लगने के बाद उनकी संसद सदस्यता भी दोबार बहाल कर दी गई थी।

कोर्ट के इसी फैसले के बाद उन्हें पुराना सरकारी बंगला वापस मिला है। राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को ये बंगला खाली किया था। उन्होंने इस बंगले में करीब 19 साल बिताए थे। अब तीन महीने और 16 दिन बाद उन्हें ये बंगले फिर वापस मिल गया है।

क्या है मामला ?

बता दें कि ‘मोदी सरनेम’ केस से जुड़े मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के तुरंत बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जबकि, उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला खाली करने को कहा गया था। जिसके बाद उन्होंने ये बंगला खाली कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद SC ने उन्हें राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026