---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले प्रैक्टिस करते नजर आए केएल राहुल और श्रेयस अय्यर, दोनों ने जमकर बहाया पसीना

Asia Cup 2023: भारत के दो स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और श्रेयस चोट से उभरने के बाद टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों प्रैक्टिस के दौरान पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 27, 2023 3:56 अपराह्न

KL Rahul and Shreyas have started practice along with team
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप के शुरु होने में अब बस दो ही दिन का समय बचा है। इस बीच चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। दोनों ने प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहाया।

दोनों खिलाड़ी एशिया कप के लिए कड़ी मेहनत करते हुए आए नजर

एशिया कप का मंच सज चुका है। सभी टीमें इस समय कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। इस बीच भारत के दो स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट से उभरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। अगर भारत के लिहाज से देखा जाए तो आगामी Asia Cup 2023 काफी महत्वपूर्ण होगा। ऐसे भारतीय टीम के यह दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए काफी पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


वायरल तस्वीरों में दोनों खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे तो वहीं, राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए बेहद अहम

भारतीय टीम के लिए आगामी एशिया कप काफी अहम है। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जल्दी अपनी लय पकड़ लें। दोनों का फॉर्म भारत के लिए अक्टूबर में शुरु होने वाले ICC World cup के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप में अपनी लय प्राप्त कर लेते हैं तो यह भारत के लिहाज से आगामी वर्ल्ड कप के लिए एक प्लस पॉइंट साबित होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026