---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले- ’30 अगस्त को ही मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार’

Raksha Bandhan 2023: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को दो दिन मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों के मन में दुविधा बनी हुई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 29, 2023 6:20 अपराह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने साल भर इस त्योहार का इंतजार करती हैं। इस साल भी रक्षाबंधन को लेकर लोगों को काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस बार लोगों में रक्षाबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल, आम तौर पर रक्षाबंधन सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। लेकिन, इस बार रक्षाबंधन को लेकर 30 और 31 अगस्त के बीच असमंजस बना हुआ है। कोई 30, तो कोई 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाए जाने की बात कह रहा है।

30 या 31 कब है रक्षाबंधन ?

ज्योतिष विशेषज्ञों ने अनुसार पूर्णिमा का दिन 30 अगस्त की रात को शुरू होगी और 31 अगस्त की सुबह समाप्त होगा। इस दौरान भद्रा लगने के चलते रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) कब मनाया जाए, इस पर बहस का दौर जारी है।

इसी बीच राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने रक्षाबंधन के मुहूर्त पर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है ?

क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ?

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, “रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय के भीतर मनाया जाना चाहिए।’ दिन के समय कोई ‘मुहूर्त’ नहीं है।”

क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन त्योहार ?

राखी हिंदू धर्म में एक विशेष त्योहार है। कहते हैं सबसे पहली रखी माता लक्ष्मी ने राजा बलि की कलाई पर बांधी थी। इससे राजा को मां लक्ष्मी की रक्षा का वचन मिल गया था। आज कल राखी के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर ऐसा ही धागा बांधती हैं। वे अपने भाई से उनकी रक्षा करने के लिए कहती हैं और भाई ऐसा करने का वादा करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026