---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: सीमा पर तैनात जवानों तक कैसे पहुंचती है राखियां? आप भी भेज सकती हैं जानें पूरा प्रोसेस

रक्षाबंधन भाई-बहन का एक बड़ा त्यौहार है। इस दिन बहनें भाईयों के कलाई पर राखी बांध उनसे रक्षा का वचन लेती है। देश की सेना हमारी रक्षा करते है। आप रक्षाबंधन के दिन उन्हें राखी भेज अपना आभार व्यक्त कर सकते है। इस आर्टिकल में जानते है कैसे भेजे सिमा पर तैनात सैनिकों को राखी?

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 12:32 अपराह्न | Updated: अगस्त 29, 2023 1:56 अपराह्न

raksha bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन हमारे देश का एक बड़ा धार्मिक पर्व है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। और उनसे रक्षा का वचन लेती है। लेकिन आपने कभी यह सोचा है की जो इस देश की रक्षा करता है उसको राखी कौन बंधता है? क्युकी सीमा पर तैनात जवान रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं आ पाते। वे अपनी नींद चैन त्याग कर हमारे देश की रक्षा करते हैं ताकि हम आराम से रह पाए। उनका बलिदान बड़ा है।

तो कभी आपने सोचा है की सीमा पर तैनात सैनिक जब अपने घर रक्षाबंधन पर नहीं जा पाते तो उन्हें राखी कौन बंधता है? उन्हें राखी कैसे भेजी जाति है? यह राखियां कैसे सैनिकों तक पहुंचती है? यदि आपको भी इच्छा हो की देश की रक्षा करने वाले सैनिक को आप राखी भेजे तो इसके लिए आपको क्या करना पड़ेगा? आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे।

सैनिकों को कौन बंधता है राखी?

देश की रक्षा के लिए सैना के जवान सीमा पर दिन रात तैनात रहते है। सभी पर्व त्यौहार उनके लिए एक समान है। रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों में भी वे अपने घर से दूर रहते है। उन्हें राखी कौन बंधता है यह सवाल आपके दिमाग में जरूर आया होगा। तो हम आपको बता दे की सीमा पर तैनात जवानों को वहां की स्थानीय लड़कियां जाकर राखी बांधती है। बहुत बार उनके घर से आई राखी उनके साथी भी उन्हें बांध देते है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को यदि आप भी राखी भेज अपना आभार प्रगट करना चाहती है तो हम आपको बताएंगे कि उन तक आप अपनी राखी कैसे पहुंचा सकते हैं।

क्या है सीमा पर तैनात जवानों तक राखी भेजने का प्रोसेस?

आप सैनिकों को दो तरीके से राखी भेज सकती हैं। पहला तरीका यह है की आपको ऐसे एनजीओ या ऐसे संस्थान से जुड़ना होगा जो यह काम करती है। या फिर आप भारतीय डाक के द्वार सैनिकों को राखी भेज सकती है। इसके लिए आपको एक लिफाफा खरीदना होगा। उस लिफाफे में आप राखी डाल दे। उस लिफाफे को बंद कर उसके ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘RAKHI FOR SOLDIERS’ लिख दें। इसके बाद आपको इस लिफाफे को अपने पास के किसी पोस्ट ऑफिस में जाकर पोस्ट करना होगा। आपको एड्रेस पर C/O 99 APO या फिर C/O 56 APO लिखना है।

APO का मतलब होता है आर्मी पोस्ट ऑफिस। आपके द्वारा भेजी गई राखी APO पहुचाई जाती है। APO यह सुनिश्चित करता है की सैनिकों के लिए आई राखी सही समय पर उन तक पहुंच जाए। बता दे की C/O 99 APO में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के सैनिक आते है। वहीं C/O 56 APO उत्तर, दक्षिण और पश्चिम के सैनिक आते है। जब आप अपना लिफाफा अपने पास के पोस्ट ऑफिस में देंगे वह इसे APO भेजेगा और यहां से ही सीमा पर तैनात सैनिकों तक राखी पहुंच जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026