---Advertisement---

Rajasthan News: डेंगू के डंक से थर्राया राजस्थान, 29 दिनों में सामने आए 1600 मामले

Rajasthan News: राजस्थान पर डेंगू का हावी होता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ पिछले 10 दिनों की बात करें, तो यहां ( डेंगू के 1024 नए मामले सामने आए। ऐसे में इस बात को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता व्यक्त की है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 31, 2023 3:55 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 12:59 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: जुलाई और अगस्त का महीना डेंगू के लिए बहुत ही घातक माना जाता है। इसकी वजह यह है, कि  इस दौरान मानसून (बारिश) दस्तक देती है। इस स्थिति में जलजमाव होने के कारण डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारी पनपती है। खबर राजस्थान से है। बताया जा रहा है, यहां डेंगू की डंक से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। राज्य सरकार इसके लिए हर संभव मदद का प्रयास कर रही है। वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजस्थान में बड़ी बैठक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया।

डेंगू की डंक के चपेट में राजस्थान

राजस्थान पर डेंगू का हावी होता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ पिछले 10 दिनों की बात करें, तो यहां (राजस्थान) डेंगू के 1024 नए मामले सामने आए। ऐसे में इस बात को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया, कि प्रदेश में केवल 29 दिनों के भीतर डेंगू के 1600 मामले देखने को मिले हैं। इस स्थिति में सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके निवारण के लिए उचित इलाज और प्रशासन की तरफ से लोगों के बीच सही जानकारी और उपायों को बताने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरों की मानें तो डेंगू ने प्रदेश की राजधानी में सबसे ज्यादा कोहराम मचाया है। बताया जा रहा है, यहां जयपुर में डेंगू से पीड़ित अब तक 200 मरीज मिल चुके हैं। इस मामले में देखा जाए तो 31 जुलाई तक 4 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो पिछले 10 दिनों में कोई भी मौत डेंगू से नहीं हुई है।    

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जारी किया दिशा-निर्देश 

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने डेंगू पर चिंता व्यक्त करते हुए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026