---Advertisement---

Asia Cup 2023 IND vs SRI: इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने रचा इतिहास, जानें इरफान पठान को कैसे छोड़ा पीछे 

Asia Cup 2023 IND vs SRI: भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 में एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है। वह इस एक विकेट के साथ भारत की तरफ से एशिया कप में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर बन गए हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 13, 2023 3:59 अपराह्न

Ravindra Jadeja
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023 IND vs SRI: भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एक बार फिर अपने बेहतरीन खेल को लेकर चर्चा में है। रविंद्र जडेजा ने एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशिया कप में भारत के लिए अब तक कुल 23 विकेट लिए हैं। जो भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह कारनामा पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के नाम दर्ज था। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए एशिया कप में कुल 22 विकेट लिए थे। जिसे अब रविंद्र जडेजा ने तोड़ दिया है। 

श्रीलंकाई कप्तान को किया था आउट

बता दें 12 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे एशिया कप के मैच में खेलते हुए रविंद्र जडेजा ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को आउट किया था। जिसके बाद यह उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो गई। इससे पहले भारत की तरफ से एशिया कप में इरफान पठान ने अब तक 22 विकेट लिए थे। इसके अलावा कुलदीप यादव 17, सचिन तेंदुलकर 17, कपिल 15 विकेट ले चुके हैं। 

भारत को मिली मैच में जीत

बता दें 12 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का मैच खेला गया था। जिसमें भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 172 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्वयं कप्तान रोहित शर्मा ने 53, राहुल ने 41 और किशन ने 33 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वाललगे ने सर्वाधिक 42* बनाए और उनकी पूरी टीम 172 रन बनाकर ढेर हो गई।

एशिया कप के इस मैच में श्रीलंका को हराने के साथ ही भारत ने अब एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत अब अंकतालिका में सबसे ऊपर है। उसे अब सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ 15 सितंबर को एक मैच खेलना है। वहीं तरह फाइनल में भारत को चुनौती देने के लिए दूसरी तरह पाकिस्तान और श्रीलंका को अभी निर्णय होना बाकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026