---Advertisement---

Bihar Boat Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, स्कूल बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, 14 लापता

Bihar Boat Accident: बिहार में 34 बच्चों से भरी एक नाव पलट गई है। हादसा मुझफ्फरपुर के बागमती नदी पर हुआ। जानकारी के मुताबिक नाव में 33 बच्चे सवार थे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 14, 2023 1:16 अपराह्न

Bihar Boat Accident
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Boat Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बच्चों को स्कूल ले जाने वाली एक नाव नदी में पलट गई। बताया जा रहा है नाव के पलटने के बाद से 14 बच्चे लापता हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है की नाव में 30 से अधिक बच्चे सवार थे। NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना बागमती नदी पर हुई है, जिसका इलाका गायघाट थाना क्षेत्र के तहत आता है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बच्चे भटगामा मधुरपट्टी के पीपल घाट से स्कूल जा रहे थे।

जारी है लापता हुआ बच्चों की तलाश

बच्चों को हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर निकालने में लगे हुए हैं। अब तक कई बच्चे निकाल लिए गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत से बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मचा हुआ है। नदी के किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ आई है। वहीं, नदी के तेज बहाव के चलते गोताखोरों को बच्चों को निकालने में मुश्किल पेश आ रही हैं। नदी में बच्चों को बचाने गया एक युवा भी लापता बताया जा रहा है।

लोगों ने प्रशासन पर लगाए ये आरोप

बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नाव पलटने से शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस काफी देर से घटना स्थल पर पहुंची। जबकि, बचाव टीम ने भी अपना काम देरी से शुरू किया। लोगों का कहना है कि अभी भी कई बच्चे नदी में लापता हैं। वे सरकार से सालों से नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की नाव पर क्षमता से अधिक बच्चे। नदी से सुरक्षित निकाले गए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026