---Advertisement---

Noida News: निर्माणाधीन सोसाइटी में लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की हुई मौत, 5 गंभीर रुप से घायल

Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक निर्माणधीन सोसाइटी से बड़ी खबर सामने आई जिसके तहत देर सुबह लिफ्ट गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 15, 2023 2:36 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक निर्माणाधीन सोसाइटी से बड़ी खबर सामने आई जिसके तहत देर सुबह लिफ्ट गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे की चपेट में निर्माणाधीन सोसाइटी में कार्यरत कई मजदूर आ गएं जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नोएडा (Noida) के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि ज्यादातर मृतक मजदूर बिहार के रहने वाले हैं जिनके नाम विपोत मंडल, आरिस, इस्ताक और अरुण हैं। जबकि अन्य पांच मजदूर गंभीर रुप से घायल बताएं जा रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटनातस्थल का जायजा लिया है।

आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन साइट पर चल रहा था निर्माण

बता दें कि जहां ये घटना हुई वहां आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था। इस दौरान सुबह मजदूर अपने काम पर वापस आए थे और फिर हादसे का शिकार हो गए। ये हादसा किस कारण से हुआ है इसका पता अभी नहीं लगाया जा सका है। बता दें कि इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई तो वहीं 5 घायल बताए जा रहे हैं। इसमें 2 मजदूर गंभीर रुप से घायल हैं। सभी घायल मजदूरों का इलाज नजदीकी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घायलों के नाम अंशुल,अब्दुल कुलदीप, कैफ और अरबाज हैं।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की खबर सुनते ही स्थानीय प्रशासन के साथ जिलाधिकारी मनीष वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ये हादसा आम्रपाली बिल्डर्स के निर्माणाधीन साइट पर हुआ है। इसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई है तो वहीं 5 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है जहां हमारी टीम पहले से ही तैनात है। इस दौरान ये भी जानकारी सामने आई कि कोई मजदूर इस निर्माणाधीन साइट में फंसा नहीं है। वहीं इस हादसे के कारण को अभी पता नहीं लगाया जा सका है। इसको लेकर जांच जारी है।

इस घटना स्थल पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अलावा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ अमनदीप डुली जैसे अधिकारी भी पहुंचे। जानकारी मिली है कि अम्रपाली बिल्डर्स के इस प्रोजेक्ट को सील करा दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026