---Advertisement---

Viral Video: सोनीपत टोल पर कर्मचारियों ने कपल पर बरसाए डंडे, गाली-गलौच के साथ की गुंडागर्दी, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर लड़ाई झगड़ों का वीडियो वायरल होना है अब आम बात हो गई है। इस बार भी लड़ाई का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हरियाणा के सोनीपत का है जहां कुछ टोल कर्मचारी एक कपल के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते दिख रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 20, 2023 12:04 पूर्वाह्न

X (Twitter)
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लड़ाई झगड़ों के वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही हैं। कभी मेट्रो में तो कभी सड़कों पर लोग अक्सर लड़ते झगड़ते देखे जाते हैं। वहीं अब हरियाणा के सोनीपत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टोल के कर्मचारी एक कपल पर डंडे बरसाते और गाली गलौच करते नज़र आ रहे हैं। 

टोल बूथ पर कपल से भिड़े कर्मचारी

हरियाणा के सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के टोल बूथ पर कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में टोल कर्मचारी एक कपल से बहस करने के बाद उनसे हाथापाई करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने महिला के बाल खींचकर उसके चेहरे पर मुक्के मारे और उसके साथ मौजूद पुरुष पर बेरहमी से डंडे बरसाए।

वहीं, इस घटना का वीडियो सामने आने पर टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों ने कपल पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार महिला और पुरुष नशे की हालत में ग़लत दिशा में गाड़ी चला रहे थे। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी। आपको बता दें कि इस वीडियो में महिला को भी टोल कर्मचारियों पर लात और घूंसे बरसाते हुए देखा जा सकता है। 

Viral Video पर लोगों ने किए मज़ेदार कमेंट्स

आपको बता दें कि टोल प्लाज़ा पर हुई इस घटना के वीडियो पर लोग अब मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कमेंट किया “लड़की है तो कलेश है।” दूसरे यूज़र ने लिखा “इसे लैंगिक समानता कहा जाता है। दोनों लिंगों के साथ समान व्यवहार।” तीसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए पूछा “उत्तर भारत में टोल क्यों हैं? झगड़ों के लिए?” एक यूज़र ने लिखा “वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल!” एक और यूज़र ने कमेंट किया “बड़े-बड़े लोग छोटे-छोटे टोल पे लड़ते हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026