---Advertisement---

Parineeti Chopra: इस फेमस डिजाइनर की ड्रेस में दिखेंगी राघव की दुल्हनिया, खास दिन के लिए चुनेंगी यह कलर!

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर लोगों की नजरे हैं और ऐसे में लोग यह जानने के लिए भी बेताब है कि आखिर किस फेमस डिज़ाइनर की दुल्हन बनेंगी। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा पर भरोसा करेंगी। एंगेजमेंट के बाद अब वह शादी में भी मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 3:44 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: फिलहाल परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी सुर्खियों में है। लोग इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि यह ग्रैंड वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस में होने वाली है। वहीं प्री वेडिंग फंक्शन के लिए दिल्ली और मुंबई में घर सजाए जा रहे हैं और 23 सितंबर को उदयपुर में भी प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित होंगी। वहीं 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा किस फेमस डिज़ाइनर की दुल्हन बनेगी इस पर लोगों की नजर है।

मनीष की दुल्हन बनेंगी परिणीति

अब लेटेस्ट रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन चुनेंगी। रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है की परिणिति और मनीष के बीच लंबे समय से दोस्ती है और मनीष परिणीति के स्टाइल से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वह जानते हैं कि वह अपनी शादी में क्या चाहती है। ऐसे में एक्ट्रेस भी इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि वह मनीष मल्होत्रा की ही दुल्हन बनेंगी।

दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस बेकरार

कहा जा रहा है कि परिणीति अपनी शादी के लिए बेसिक सॉलिड पिस्टल रंग का लहंगा पहनने जा रही है और वह अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ कंप्लीट करेंगी। अब यह देखना दिलचस्प है कि मेकअप और ज्वेलरी के लिए वह किस डिजाइनर को चुनती हैं लेकिन ऐसा हो सकता है कि वह पूरी तरह से मनीष मल्होत्रा की ही दुल्हन बने। इंगेजमेंट में भी परिणीति ने मनीष मल्होत्रा की ही डिजाइन को चुनी थी और कहने में दो राय नहीं है कि वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। फिलहाल परिणीति को लोग दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026