---Advertisement---

Noida News: वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली के साथ नोएडा में भी लागू हुआ GRAP, 1 अक्टूबर से शुरु होगा पाबंदियों का दौर

Noida News: मॉनसून दौर के थमने के साथ ही राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इस क्रम में नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए 1 अक्टूबर से नोएडा में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू करने की सूचना है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 27, 2023 6:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: मॉनसून दौर के थमने के साथ ही राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इस क्रम में नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए 1 अक्टूबर से नोएडा में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू करने की सूचना है। इसके तहत वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब होने के साथ ही नोएडा में पाबंदियों का स्तर बढ़ता चला जाएगा। लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है ताकि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोग पहले ही सतर्क हो जाएं।

बता दें कि मॉनसून के खत्म होने के साथ व शीत सत्र के शुरु होते ही पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं ज्यादा आतिशबाजी के कारण भी वायु गुणवत्ता का सूचकांक ऊपर चला जाता है जिसके कारण राजधानी समेत एनसीआर के क्षेत्र को धूंध व अन्य तरह के प्रदूषण झेलने पड़ते हैं। इसी क्रम में इस बार दिल्ली के साथ ही नोएडा में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने बीते दिनों ही राजधानी में इसको लागू करने की सूचना दी थी।

1 अक्टूबर से लागू होगा ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान)

नोएडा में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 अक्टूबर से ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू करने की खबर है। कहा जा रहा है कि इसके तहत क्षेत्र में पाबंदियों का दौर बढ़ता नजर आएगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक के 201 से 300 तक जाने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस अपना अभियान चलाएगी जिसको लेकर समयावधि पूरा कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहनों को बंद किया जाएगा। वहीं अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 से 400 तक पहुंचा तो इस क्रम में पहले से चिह्नित हाट स्पाट पर प्रदूषण रोकने को लेकर तैयारी की गई है। इसके तीसरे चरण यानी 401 से 450 तक पहुंचने पर बीएस तीन मानक वाले पेट्रोल वाहन और बीएस चार मानक वाले डीजल चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक के 450 से ज्यादा होने पर एनसीआर से बाहर के पंजीकृत वाहनों को ही यहां एंट्री मिलेगी। इस क्रम में कहा जा रहा है कि इस कदम से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

राजधानी दिल्ली में भी लागू रहेगा ग्रेप

बता दें कि एनसीआर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के लागू होने की खबर है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि अक्टूबर के शुरु होने के साथ ही राजधानी व एनसीआर की हवाएं दूषित हो जाती हैं। इसीलिए यहां भी 1 अक्टूबर से ग्रेप को लागू कर पहले से प्रदूषण से बचने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर में पाबंदियां कुछ बढ़ जाएंगी और वाहन संचालन से लेकर अन्य कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसको लेकर दिल्ली सरकार पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment