---Advertisement---

Hair Care Tips: इन 5 तरीकों से जिद्दी घुंघराले बाल होंगे स्ट्रेट, डेमेज भी होगा कंट्रोल

लोग स्टाइलिश दिखने के लिए कई लोग हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं मगर इसकी गर्म प्लेट हमारे बालों को रूखा और बेजान बना देती है जिसमें धीरे-धीरे शाइन भी खत्म होने लगती है. इसी समस्या को देखते हुए आज बालों को सीधा करने वाले कुछ घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 6, 2023 12:26 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: हमारे बाल कैसे है यह ज्यादातर माता पिता के डीएनए के जीन्स से डिसाइड होता है. कई लोगों के बाल चाउमीन की तरह घुंघराले होते हैं तो वहीं कुछ के एकदम स्ट्रेट. बदलती लाइफस्टाइल के चलते बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते है जिसे ठीक करने के लिए न जाने लोग क्या कुछ ट्राय करते है. बालों को स्टाइलिश दिखाने के लिए कई लोग हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं मगर इसकी गर्म प्लेट हमारे बालों को रूखा और बेजान बना देती है जिसमें धीरे-धीरे शाइन भी खत्म होने लगती है. इसी समस्या को देखते हुए आज बालों को सीधा करने वाली कुछ घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन्हें डैमेज होने से भी बचाएंगे.

नेचुरल तरीकें क्यों होते हैं बेस्ट

बालों की फीक्र ज्यादातर लोगों को होती है जिसके चलते वो पार्लर में पैसे पानी की तरह बहाते हैं मगर इसके बावजूद भी कुछ खास असर नही दिख पाता. वहीं ऐसी चीजें बालों को अंदर से खोखला कर देती हैं जिससे उनकी शाइन खत्म होने लगती है. इसकी जगह नेचुरल टिप्स हमेशा अच्छी रहती हैं यह हेयर पर जल्दी से असर करती है तो वहीं इनके साइड इफेक्ट भी न के बराबर होते हैं. ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में नीचे बता रहे हैं.

अण्डे से सीधे हो जाते हैं बाल

कैरिटीन और तमाम तरह के ट्रीटमेंट हमारे बालों के लिए हानिकारक हेते हैं इनकी जगह केवल अण्डे के इस्तेमाल से इन्हें नेचुरली ठीक किया जा सकता है. इसके लिए आप अण्डे को हेयर साइज के हिसाब से फेटकर इसमें पसंदीदा तेल मिलाकर लगाएं. कछ दिनों में ही आपको फर्क देखने को मिल जाएगा

एलोवेरा से लोटेगी खोयी हुई रौनक

एलोवेरा एक नेचुरल मेडीसिन के तौर पर जाना जाता है जिसका इस्तेमाल कई प्रोडक्ट्स बनाने में भी होता है. बालों के फ्रिज को खत्म कर उन्हें साधा करने के लिए उनकी लेंथ के हिसाब से एलोवेरा जेल ले लीजिए इसमें वीटामीन ई का कैप्सूल और पसंदीदा तेल मिलाकर अच्चे से मालिश करें. यह बालों को ग्लोइंग बनाने के साथ उन्हें सीधा भी कर देता है.

नींबू दही से करें बालों का नेचुरल ट्रीटमेंट

बता दें की दोनों ही चीजे घर में आसानी से मिल जाने वाली हैं, वहीं इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मॉइश्चराइज और ग्लोइंग बनाते हैं. इसके लिए आधा कटोरी दही में आधा नींबू निचोड़ कर बालों पर अच्छे से लगा लें 4 से 5 बार में आपको इसका असर दिखने लग जाएगा.

चावल के पानी से दिखेगा असर

चावल भी बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर के रूप में जाना जाता है. यह न केवल इन्हें स्ट्रेट कर देता हैं बल्कि हेल्दी और शाइनी भी बनाता है. इसके लिए चावल के पाउडर को गैस पर पानी में डालकर गर्म कर लीजिए, इसके बाद इसमें पसंदीदा ऑयल मिलाकर जड़ो और बालों में लगा लें. कुछ ही यूज में आपको इसका असर दिखने लगेगा.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment