---Advertisement---

Viral Animal Video: काले सांप के इतने क़रीब जाकर वीडियो ले रहा था शख़्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा कांप जाएगी रुह

Viral Animal Video: दुनिया में कई अलग-अलग प्रकार के सांप पाए जाते हैं जिनकी अपनी एक अलग विशेषता होती है। वैसे तो सांप बिना छेड़े किसी को नुक़सान नहीं पहुंचाते, लेकिन अगर उन्हें जानबूझकर उकसाया जाए तो ये कई बार बहुत महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: अक्टूबर 10, 2023 6:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal Video: दुनिया में कई अलग-अलग प्रकार के सांप पाए जाते हैं जिनकी अपनी एक अलग विशेषता होती है। वैसे तो सांप बिना छेड़े किसी को नुक़सान नहीं पहुंचाते, लेकिन अगर उन्हें जानबूझकर उकसाया जाए तो ये कई बार बहुत महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक शख़्स काले सांप की वीडियो बनाने के चक्कर में एक ख़तरनाक हादसे का शिकार होता नज़र आ रहा है। 

काले सांप को उकसाना पड़ गया महंगा

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक काले रंग का ख़तरनाक सांप एक पेड़ के तने से लिपटा है। उसे पेड़ से लिपटा देख एक शख़्स उसकी वीडियो बनाने लगता है। वह शख़्स उस सांप की वीडियो बनाने के चक्कर में इतना खो जाता है कि वह देखते ही देखते उस सांप के क़रीब पहुंच जाता है। वह सांप के क़रीब पहुंचकर उसके मुंह के आगे अपने फोन से उसकी वीडियो बनाने लगता है। मगर शायद उस व्यक्ति का ऐसा करना सांप को पसंद नहीं आता और वह अचानक उस शख़्स के मुंह पर हमला कर देता है। सांप के ऐसा करते ही उस शख़्स के हाथ से उसका फ़ोन गिर जाता है और वह सांप से दूर जाने की कोशिश करता है। मगर क्या वह शख़्स सांप से बच पाया या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। 

Viral Animal Video पर लोगों ने किये मज़ेदार कमेंट्स 

इस वायरल वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं लोग वीडियो में सांप के इतने क़रीब जाने वाले व्यक्ति की बेवक़ूफ़ी देखकर मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने वायरल वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “इसीलिए फ़ोन कैमरे में ज़ूम फ़ंक्शन होते हैं।” दूसरे यूज़र ने लिखा “भाई को धीरे-धीरे अधिक गुस्सा आना शुरु हो गया।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “ये है ब्लैक माम्बा, दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप, जिसके काटने पर 30 मिनट में मौत हो जाती है!” एक और यूज़र ने कमेंट “दोनों एक जैसे लगते हैं।” एक यूज़र ने कमेंट किया “मैं डर गया, हालांकि मुझे पता था कि ऐसा होगा!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment