---Advertisement---

Cricket Viral Video : भारत-अफ़ग़ानिस्तान मैच के दौरान आपस में भिड़ गए क्रिकेट फैन्स, जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

Cricket Viral Video : भारत ने वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुक़ाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुक़ाबले में आसान जीत दर्ज़ की। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया यह ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 12, 2023 7:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : भारत ने वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुक़ाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुक़ाबले में आसान जीत दर्ज़ की। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया यह मुक़ाबला बेहद ही दिलचस्प रहा। इस मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक़ पर सबकी नज़रें रहीं। मैच के दौरान विराट और नवीन ने आपसी लड़ाई खत्म कर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। जहां एक तरफ खलाड़ी दोस्ती का हाथ बढ़ाते नज़र आए वहीं फैंस आपस में लड़ गए।

मैच के दौरान फैंस की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल(Cricket Viral Video) हो रहा है। दिल्ली के स्टेडियम में फैंस आपस में भिड़े फिर मारपीट शुरु हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 3-4 लोग मिलकर एक दर्शक को पीट रहे हैं। इतना ही नहीं उस युवक को स्टैंड से नीचे भी गिरा देते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति दुसरे व्यक्ति को धमकाता भी दिखता है। हालाँकि लड़ाई की वजह की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1712374841108480428

मैच में विराट-नवीन का दोस्ताना अंदाज़

आईपीएल 2023 में नोंकझोक के बाद अब वर्ल्ड कप में विराट और नवीन का दोस्ताना अंदाज़ नज़र आया। जब विराट बल्लेबाज़ी करने आए तब उनका सामना नवीन उल हक़ की गेंदबाज़ी से हुआ, तब दोनों ने बातचीत की और हँसते नज़र आए। इतना ही नहीं जब विराट स्टैंड्स में बैठे थे तब फैंस नवीन को चिड़ा रहे थे। इसके बाद विराट ने इशारे करते हुई फैंस को ऐसा करने से रोका।

भारत की लगातार दूसरी जीत

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान ने 272 रन बनाए। जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 35 ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। भारत की और से कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 84 गेंदों में 131 रन की पारी खेली। भारत की और से जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment