---Advertisement---

Cricket Viral Video: पाकिस्‍तानी क्रिकेट फैन्‍स के नहीं थम रहे आंसू, दो-दो मोर्चों पर करारी शिकस्‍त के बाद यूं टूटा दिल, देखें वीडियो

Cricket Viral Video : भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। ये भारत की पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप इतिहास में 8 वीं जीत रही। पाकिस्तान की इस करारी हार से पाकिस्तान की आवाम बेहद निराश है. इतना ही नहीं उनका गुस्सा और ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 17, 2023 2:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। ये भारत की पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप इतिहास में 8 वीं जीत रही। पाकिस्तान की इस करारी हार से पाकिस्तान की आवाम बेहद निराश है. इतना ही नहीं उनका गुस्सा और हताशा कई वीडियो में देखा गया है।

यूं तो भारत पाकिस्तान मुकाबले को हुए तीन दिन हो गए हैं लेकिन पाकिस्तान फैंस इस हार से उभर ही नहीं पा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में यूट्यूबर ने पब्लिक से सवाल पूछा कि पाकिस्तान आपको टॉप 4 में दिखता है? तो एक शक्स ने जवाब देते हुए कहा-मुझे पाकिस्तान वर्ल्ड कप में नहीं दिखता टॉप 4 तो दूर की बात है। इतना ही नहीं एक ने तो पाकिस्तान का फाइनल में ना पहुंचना ही अच्छा बताया। उन्होंने कहा- इतने गंदे प्रदर्शन से फाइनल में नहीं पहुंचे तो अच्छा है।

पाकिस्तान की आवाम को टीम के भारत से करारी हार ही नहीं बल्कि एक चीज का और दुख है। हाल ही में आईसीसी ने ओडीआई मेंस टीम की रैंकिंग रिलीज की थी। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को यहां भी पछाड़ा। भारत इस रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया. भारत 47 मैचों में 5542 पॉइंट्स के साथ 118 रेटिंग से टॉप पर है। वहीं पाकिस्तान 30 मैचों के साथ 3437 पॉइंट्स के साथ 115 रेटिंग पर है। भारत ने यहां भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है और ये दुख पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस से सहा नहीं जा रहा है।

भारत ने पाकिस्तान को धोया

IND vs PAK ICC World Cup 2023 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया। भारत ने पाकिस्तान को 191 पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। जवाबी पारी में भारत ने 35 वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से जडेजा, हार्दिक , सिराज, कुलदीप और बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment