---Advertisement---

Bigg Boss 17 के घर में मन्नारा को मिला Priyanka Chopra का साथ, खास थ्रोबैक फोटो शेयर कर दी बधाई

Priyanka Chopra: बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा काफी चर्चा में है। वहीं उन्हें बाहर अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट मिला है। उन्होंने खास अंदाज में एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी बॉन्डिंग की झलक दिखाई है। मन्नारा के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें बताई दी है और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट फिलहाल लाइमलाइट में है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 20, 2023 5:08 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बिग बॉस 17 में एक कंटेस्टेंट काफी चर्चा में है और वह कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा की कजन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा है। एक्ट्रेस पहले दिन से लगातार सुर्खियों में है और यहां तक कि बिग बॉस भी उन्हें फेवरेट कंटेस्टेंट कह चुके हैं। इस सब के बीच प्रियंका ने मन्नारा का कुछ अलग अंदाज में सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह पोस्ट काफी चर्चा में है और मन्नारा लाइमलाइट में आ गई हैं। प्रियंका ने जिस तरह मन्नारा के साथ अपनी बॉन्डिंग की झलक दिखाई है वह वाकई काफी खास है।

फोटो में नजर आई क्लोज बॉन्डिंग

जहां तक प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट की बात करें तो यह एक थ्रोबैक तस्वीर है जिसमें मन्नारा काफी छोटी नजर आ रही है। अगर गौर से देखे तो यह तस्वीर प्रियंका की मिस वर्ल्ड 2000 कंपटीशन की है जिसमें वह कॉस्ट्यूम में पोज देती नजर आई। वहीं उनके साथ छोटी सी क्यूट लड़की है जो कोई और नहीं बल्कि मन्नारा है। प्रियंका अपनी बहन को हग कर रही है और दोनों के चेहरे पर हजार डॉलर स्माइल है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “थ्रोबैक टू लिटिल मन्नारा। गुड लक लिटिल वन।”

क्या है मन्नारा और प्रियंका का रिश्ता

गौरतलब है कि मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में नजर आ रही है। वहीं अगर दोनों के रिलेशन की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा मन्नारा के मामा की बेटी है। ऐसे में प्रियंका के पिता और मन्नारा की मां भाई बहन है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और मन्नारा एक दूसरे से काफी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वहीं दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है।

करियर में एक्टिव हैं दोनों बहन

जहां तक प्रियंका की बात करें तो वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी है। वहीं मन्नारा बॉलीवुड की एक फिल्म ‘जिद’ में नजर आई थी और साउथ में उनका बोलबाला है। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि बिग बॉस में वह क्या धमाल मचाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment