---Advertisement---

IND vs ENG : किसे मिला बेस्ट फ़ील्डर? कोच टी दिलीप ने अनोखे अन्दाज़ में की घोषणा

वर्ल्ड कप में भारत के बेस्ट फ़ील्डर के अवार्ड को खूब पसंद किया जा रहा है। अब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हुए मुक़ाबले में भी बड़े अनोखे अन्दाज़ में बेस्ट फ़ील्डर का नाम घोषित कर दिया गया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 30, 2023 12:27 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : वर्ल्ड कप 2023 शुरुआत से भारतीय क्रिकेट टीम ने एक प्रथा शुरू की। मैच के बाद एक खिलाड़ी को बेस्ट फ़ील्डर का अवार्ड दिया जाता है। मैच में सर्वश्रेष्ठ फ़ील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को टीम के कोच के द्वारा बेस्ट फ़ील्डर का मेडल दिया जाता है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। इस मैच के बाद भी एक खिलाड़ी को बेस्ट फ़ील्डर का अवार्ड दिया गया। भारत के बोलिंग कोच टी दिलीप ने मैच में अच्छी फ़ील्डिंग वाले तीन खिलाड़ियों के नाम लिए जिसमें ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल का नाम शामिल था। कोच ने बेस्ट फ़ील्डर का नाम बड़े ही अनोखे अन्दाज़ में घोषित किया।

एलईडी लाइट के ज़रिए विनर घोषित

लखनऊ में भारत बनाम इंग्लैंड मैच में बेस्ट फ़ील्डर का नाम एलईडी लाइट के ज़रिए घोषित किया गया। इस मैच में केएल राहुल को बेस्ट फ़ील्डर का अवार्ड मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल को दूसरी बार मिला अवार्ड

केएल राहुल को ICC ODI World Cup 2023 में दूसरी बार बेस्ट फ़ील्डर जा अवार्ड मिला। इससे पहले उन्हें 14 अक्टूबर को हुए पाकिस्तान के ख़िलाफ़ महामुक़ाबला में बेस्ट फ़ील्डर का अवार्ड दिया गया था।

किस किसको मिल चुका है बेस्ट फील्डर का अवार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया :विराट कोहली

भारत बनाम अफगानिस्तान:शार्दुल ठाकुर

भारत बनाम पाकिस्तान : केएल राहुल

भारत बनाम बांग्लादेश : रविंद्र जडेजा

भारत बनाम न्यूजीलैंड : श्रेयस

भारत बनाम इंग्लैंड : के एल राहुल

भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 229 रन बनाए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड की टीम पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का कहर बरसा। दोनों ने पहले ही पावरप्ले में लगातार दो-दो विकेट निकाले।

इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बुमराह ने 3 तो शमी ने 4 विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों के इस कहर से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत ये मुकाबला 100 रन से जीत गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026