---Advertisement---

Koffee With Karan 8: सौतेली बहन ईशा और शाहरुख खान पर Sunny Deol का बड़ा खुलासा, जानें क्या बोल गए?

Koffee With Karan 8: हाल ही में 'कॉफी विद करण' में सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के साथ रिश्ते को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद हेटर्स की बोलती बंद हो गई है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर ईशा देओल और सनी देओल ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2023 1:34 अपराह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: जब से करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ स्ट्रीम हुआ है तब से लगातार सुर्खियों में है। इस बीच सनी देओल और बॉबी देओल के शो में आने की खबर काफी लाइमलाइट में रही है। सिबलिंग की जोड़ी इस शो में कुछ ऐसे खुलासे करते हुए नजर आए जिसके बाद लोग हैरान हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों करण के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखे लेकिन इस सब के बीच सनी देओल ने अपनी सौतेली बहन यानी हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को लेकर बात करते हुए नजर आए। अक्सर दोनों के बीच रिश्ते लाइमलाइट में होती है।

गदर 2 लेकर आई खुशी

कुछ समय पहले ईशा अपने दोस्तों के साथ ग़दर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल भी शरीक हुए थे। वहीं सिबलिंग्स के बीच मस्ती और उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा लेकिन अब सनी देओल ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद हेटर्स मुंह बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ‘ग़दर 2’ एक्टर ने कहा, “वह मेरी बहने हैं। यह है और इसे कोई बदल नहीं सकता। ग़दर 2 की सक्सेस पर वह काफी खुश थी और इस सब के बीच जो सबसे अच्छी चीज हुई वह है कि फिल्म सक्सेसफुल हो गई।”

सनी देओल के बयान से यह तो साफ है कि फिल्म की सक्सेस के बाद देओल परिवार में काफी खुशी है। हेमा मालिनी भी बात करती हुई नजर आई थी और उन्होंने कहा था कि फिल्म को देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा है। इतना ही नहीं कोई ना कोई हमेशा पारिवारिक रिश्ते को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं।

बॉबी ने कहीं दिल छूने वाली बात

इस दौरान बॉबी देओल ने कहा कि “मैंने भैया को कभी इतना डांस करते हुए नहीं देखा था जितना उन्होंने करण की शादी में की थी। ऐसा लगता है द्रिशा हमारे घर में बेटी लक लेकर आई है और हम काफी खुश हैं। पहले द्रिशा आई और बाद में गदर 2 और उसे लोगों से इतना प्यार मिला। भाई को मैंने इतना डांस करते हुए कभी नहीं देखा था। एक्टर ने आगे यह भी कहा कि हम फैमिली बहुत शर्मीले हैं और हम कभी भी इस तरह सामने नहीं आते हैं लेकिन करण की शादी में हम सामने आए और खूब मस्ती की।”

शाहरुख को लेकर सनी ने कहीं ये बात

वहीं शो में सनी देओल बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को लेकर भी बड़ी बात कह दी है। दरअसल करण जौहर सनी से शाहरुख खान को लेकर एक अच्छी और एक बुरी आदत पूछते हैं। वहीं सवाल के जवाब पर सनी कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो फिलहाल लाइमलाइट में हैं। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान की एक अच्छी आदत यह है कि वह बहुत मेहनती है तो एक गंदी आदत यह है कि वह बाकी एक्टर्स को सामान यानी कोमोडिटी मानते हैं। जिसके बाद करण जौहर कहते हैं ओ माय गॉड। गौरतलब है कि सनी देओल और शाहरुख खान के बीच रिश्ते में पिछले कुछ सालों से दरार चल रही थी जो अब सुलझ गई है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026