---Advertisement---

IND vs SL : क्रिकेट के भगवान ने किया बेस्ट फील्डर का ऐलान, देखें किस खिलाड़ी ने लपका मेडल

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले गुरुवार को मुंबई में खेला गया। मैच के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बेस्ट फील्डर की घोषणा की।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 3, 2023 11:28 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 से एक नई प्रथा शुरू की , बेस्ट फील्डर का अवार्ड। मैच में फील्डिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया जाता है। हर वर्ल्ड कप मैच की तरह गुरुवार को खेले गए भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में भी एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर से नवाजा गया। बेस्ट फील्डर का ऐलान क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर ने किया।

सचिन ने किया बेस्ट फील्डर का ऐलान

मुंबई के वानखेड़े में हुए भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में भारत के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच के बाद टीम रूम में बेस्ट फील्डर का ऐलान किया गया। कोच टी दिलीप ने मैच में सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाले तीन खिलाड़ियों का नाम लिया। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस और रवींद जडेजा का नाम शामिल था। लेकिन बेस्ट फिल्डर ऐलान करने के लिए कोच ने टीवी पर एक वीडियो चलाया। वीडियो में क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर थे और उन्होंने विजेता का नाम घोषित किया। सचिन ने तीन फील्डर में से श्रेयस को विजेता चुना।

श्रेयस ने फील्डिंग के साथ बल्लेबाजी में भी दिखाया दम

IND vs SL ICC ODI World Cup 2023 मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए श्रेयस ने श्रीलंका के गेंदबाज़ों को धो डाला। वह शुरुआत में धैर्य से खेले लेकिन फिर उन्होंने आक्रामक पारी खेली। श्रेयस ने 56 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। उनकी इस तूफ़ानी पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी में उन्होंने एक ज़बरदस्त उपलब्धि हासिल की। उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप 2023 का सबसे ऊँचा छक्का लगाया। 36 वें ओवर में उन्होंने कासुन राजिथा की गेंद पर 106 मीटर का छक्का मारा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026